• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा
Image

डबिंग इंडस्ट्री से नाखुश शरद केलर, एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बोले- जो चाहिए वो नहीं मिल रहा


शरद केलकर फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में रावण की डबिंग कर रहे हैं. रावण का रोल यश प्ले कर रहे हैं. शरद केलकर ने उनके लिए डबिंग की है. शरद ने पॉडकास्ट में डबिंग इंडस्ट्री और अपने काम को लेकर बात की. 

सुपरटॉक्स संग पॉडकास्ट में शरद ने कहा, ”लीजेंड ऑफ हनुमान’ को क्रेडिट जाना चाहिए. रामायण के मेकर्स ने शायद रावण के तौर पर मेरी आवाज सुनी हो.’ इसके अलावा जब शरद से पूछा गया कि पहले टीजर में आपकी आवाज नहीं थी लेकिन ट्रेलर में थी. तो इस पर शरद ने कहा, ‘जो बीत गया, वो बीत गया. अभी करंट मैं हूं.’

एक्टिंग प्रोजेक्ट्स से नहीं खुश शरद केलकर

एक्टिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर शरद केलकर ने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर मुझे शायद वो नहीं मिल रहा है जो मैं करना चाहता हूं. मुझे उसका कारण समझ नहीं आता है. जब मैं बाकी लोगों को देखता हूं और मुझे लगता है कि ये तो मैं भी कर सकता हूं और शायद बेहतर कर सकता हूं. लोग मुझे आकर बोलते हैं, उनकी जगह आप होते तो बहुत अच्छा करते. आवाज तो मैंने खुद समझी. एक्टिंग करियर के 5-7 साल बाद मैंने खुद की आवाज समझी.’

आगे डबिंग इंडस्ट्री को लेकर शरद ने कहा, ‘मैं डबिंग इंडस्ट्री से खुश नहीं हूं. प्रोड्यूसर्स की तरफ से मैं खुश नहीं हूं. डबिंग के लिए जो डबर मेहनत करता है, वैसे रिटर्न्स नहीं है. रामायण आ रही है, उसमें डबिंग आर्टिस्ट का बजट क्या है. एक प्रोड्यूसर अगर ऐसा, तो इसका मतलब ये नहीं कि सारे ऐसे हैं. 99 परसेंट प्रोड्यूसर्स को लगता है कि डबिंग से क्या हो जाएगा. किसी से भी करवा लो. जो शायद बाहुबली और पुष्पा वालों ने किया वो आप क्यों नहीं करते हो और फिर आप ये उम्मीद करते हैं कि फिल्म काम करेगी.’

बता दें कि शरद केलकर ने फिल्म ‘बाहुबली’ में प्रभास के कैरेक्टर को डब किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था.





Source link

Related Posts

2026 सीक्वल के नाम, ‘जेलर 2’ समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

2026 के करीब 10 महीने खत्म हो गए हैं और इतने समय में दर्जनों फिल्मों को रिलीज किया…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

<p style="text-align: justify;">एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है. फिल्म में प्रियंका…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक, इन सितारों की दिवाली पार्टी होती है ग्रैंड

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन – अमिताभ बच्चन और जया बच्चन मुंबई स्थित अपने घर पर हर साल…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

‘बच जाएगी मेरी शादी?’ स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों ‘राइज एंड फॉल 2’ में अपनी गेम को लेकर चर्चा में हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top