Image

सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट


भारतीय दूतावास ने शनिवार को बताया कि एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की रियाद और दम्माम आने-जाने वाली उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित रहेंगी. वहीं, जेद्दा के लिए दोनों एयरलाइंस की सेवाएं 31 अक्टूबर तक बंद रहेंगी. दूतावास के मुताबिक, रियाद और दम्माम के लिए उड़ान सेवाओं का निलंबन जारी रहेगा, जबकि जेद्दा के लिए उड़ानें भी फिलहाल निर्धारित तिथि तक संचालित नहीं होंगी.

यह फैसला सऊदी अरब में नागरिक बुनियादी ढांचे, विशेष रूप से रियाद और दम्माम के हवाई अड्डों पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर लिया गया है.

इस बीच, भारत सरकार ने कहा कि सऊदी अरब में फंसे भारतीय उमराह यात्रियों की वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास संबंधित एयरलाइंस और टूर ऑपरेटरों के संपर्क में हैं, ताकि यात्रियों की जल्द वापसी सुनिश्चित की जा सके.

सऊदी अरब से लौटे 3000 भारतीय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में लगभग 3,000 फंसे हुए उमराह यात्री सऊदी अरब से भारत लौट चुके हैं. इसके अलावा 10,000 से ज्यादा सामान्य उमराह यात्री भी भारत वापस आए हैं.

उन्होंने कहा कि बाकी बचे यात्रियों की जल्द वापसी के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा जारी है. भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास लगातार फंसे हुए लोगों के संपर्क में हैं और सामुदायिक स्वयंसेवकों के सहयोग से उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं.

प्रवक्ता ने बताया कि रियाद और जेद्दा में भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी संचालित किए जा रहे हैं. साथ ही, जमीनी स्थिति की जानकारी देने के लिए नियमित सलाह (एडवाइजरी) जारी की जा रही है.

सऊदी के ऊर्जा ठिकानों पर अटैक

बता दें कि भारत ने हाल ही में सऊदी अरब में नागरिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की थी. इनमें किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और अरामको के शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले शामिल हैं.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्माम हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य भारतीय घायल हुए थे. वहीं, शायबा तेल क्षेत्र पर हुए हमले में भी एक भारतीय नागरिक घायल हुआ था. भारत ने उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में जल्द ही शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी.

यह भी पढ़ें : ‘तेल ठिकानों को बनाया निशाना’, हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार



Source link

Related Posts

8 महीने गड्ढे में रहा यूक्रेनी सैनिक, जिंदा रहने के लिए काटा पैर, पढ़ें पूरी कहानी

यूक्रेन के एक सैनिक के जिंदा बचने की दिलचस्प कहानी सामने आई है. लगभग 8 महीनों तक 49…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘डील नहीं हुई तो हमला तय’, ट्रंप ने ईरान को फिर दिखाई आंख, बताई आखिरी तारीख

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार

फ्रांस भर में बड़े स्तर पर बढ़ती मंहगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. इस दौरान लगभग 4…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को फिर लगाई लताड़, कहा- ‘अवैध कब्जे वाले…’

भारत ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. भारत ने कहा कि पाकिस्तान…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top