मोकामा विधायक अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने का कोई दुख नहीं है. जेडीयू की ओर से की गई कार्रवाई पर रविवार (25 अक्टूबर, 2026) को मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह पार्टी के कई नेताओं पर बरसे साथ ही जेडीयू को लेकर भविष्यवाणी भी कर दी.
अनंत सिंह ने दावा किया कि जेडीयू अब 10 सीट भी आ जाए तो बहुत है. जेडीयू के भविष्य को लेकर किए गए सवाल पर कहा, “जेडीयू खत्म है. चुनाव आएगा ही न… पता लग जाएगा.”
पत्रकारों से बातचीत में अनंत सिंह ने और भी बहुत कुछ कहा. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि वे अब अपनी पार्टी बनाएंगे. हालांकि देखने वाली बात होगी कि अब वे आगे क्या कुछ कदम उठाते हैं. यह तो तय है कि जेडीयू से अनंत सिंह को निकाले जाने के बाद बिहार में विपक्षी दलों को एक नया मुद्दा मिल गया है. लगातार विपक्ष की ओर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.
यह भी पढ़ें- ‘कोई अफसोस नहीं है…’ JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला बयान
कांग्रेस बोली- बीजेपी-एनडीए की चाल
बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन का कहना है कि जेडीयू प्रत्याशी के विरोध में लगातार अनंत सिंह ने पूरे चुनाव में बयानबाजी करते रहे. वोटों के बिखराव को देखते हुए जेडीयू ने ही खुली छूट दे रखी थी. जैसे ही उन्होंने ललन सिंह को पहचानने से इनकार किया तो कार्रवाई हो गई. पूरे चुनाव में नोटिस नहीं दिया गया, निष्कासित नहीं किया गया, चुनाव बीतते ही नोटिस थमा दिया गया. ये बीजेपी और एनडीए की चाल थी.
‘संजय झा ने सही फैसला लिया’
उधर, बिहार के पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा ने विधायक अनंत सिंह को जेडीयू से निकालने पर कहा, “पार्टी ने जो फैसला किया है, सही फैसला लिया है. हम आभार व्यक्त करते हैं नीतीश कुमार, हमारे राष्ट्रीय नेता संजय झा का कि सही समय पर सही फैसला लिया.”
यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर














