• Home
  • खेल समाचार
  • ‘हर खिलाड़ी में मैच जिताने का दम’, NZ के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
Image

‘हर खिलाड़ी में मैच जिताने का दम’, NZ के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक


श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया ने शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 4 विकेट से जीत हासिल की. टीम को जीत दिलाने में तिलक वर्मा ने अहम योगदान दिया. उनके बल्ले से 26 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी निकली, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. इस पारी के लिए तिलक को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब मिला. वह जीत के हीरो रहे. मुकाबले के बाद अय्यर ने कहा कि हर खिलाड़ी मैच जिताने का दम रखता है. 

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अय्यर ने दबाव के बीच भारत की जीत और टीम की मैच-विनर तैयार करने की काबीलितय पर कहा, “मेरा मानना है कि हमारी टीम का हर खिलाड़ी मैच जिताने का दम रखता है और आज हमने इसका बेहतरीन उदाहरण देखा. जब हमने लगातार विकेट गंवाए, तब लगा कि मैच हाथ से निकल रहा है, लेकिन तिलक और रेड्डी ने जज्बा दिखाया. साथ ही, नमन धीर ने भी शानदार पारी खेली.”

17 गेंदों में 31 रन की पारी खेलने वाले नमन धीर को लेकर अय्यर ने कहा, “हमने उन्हें इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी देखा था. वह एक शानदार गेंदबाज भी हैं. जब कोई खिलाड़ी बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों में योगदान देता है, तो टीम में एक अलग ही मजबूती आती है. इसके अलावा, मैदान पर उनकी फुर्ती को देखकर लगता है कि वह एक संपूर्ण खिलाड़ी हैं.”

न्यूजीलैंड की चुनौतियों पर क्या बोले अय्यर?

भारतीय कप्तान ने कहा, “हमने शुरुआत में काफी डॉट गेंदें खेलीं, जिससे रन रेट का दबाव बढ़ गया. हमारी कोशिश मैच को नियंत्रित तरीके से आगे बढ़ाने की थी, लेकिन उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की. खासकर ब्रेसवेल और सैंटनर ने मिडल ओवर्स में जिस तरह खेल को काबू किया, उससे बल्लेबाजी आसान नहीं रही. गेंद को हिट करना आसान नहीं था, लेकिन अगर हम गैप ढूंढकर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते, तो हम आसानी से जीत सकते थे. खैर, ऐसा होता रहता है. यह बस एक खराब दिन था, और मुझे यकीन है कि हम मजबूती से वापसी करेंगे.”

भारत की फील्डिंग पर अय्यर बोले, “यही संदेश टीम के हर खिलाड़ी को दिया गया था कि हर गेंद को पहले से भांपना है और यह मानकर चलना है कि आपको सिर्फ एक रन देना है. गेंद की तरफ तेजी से दौड़कर जाना जरूरी है ताकि विपक्षी बल्लेबाज दो रन लेने के बारे में दो बार सोचें.”

 

यह भी पढ़ें: 26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने शनिवार (24 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत को हारा हुआ मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

सिर्फ 4% बची थी उम्मीद, फिर तिलक-रेड्डी ने ऐसे पलटी बाजी; पढ़ें अंतिम 30 गेंद का रोमांच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच काइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले गए दूसरे टी20 में रोमांच की सारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला गया. भारत को…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

न्यूजीलैंड गेंदबाजों ने उगली आग, 113 पर ढेर हुई टीम इंडिया; राहुल-सुदर्शन-जायसवाल सब फ्लॉप

एक तरफ भारत की टी20 टीम न्यूजीलैंड में धमाल मचाए हुए है, वहीं दूसरी तरफ सितारों से सजी…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top