• Home
  • शिक्षा समाचार
  • IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी
Image

IGNOU में इस दिन लगेगा प्लेसमेंट कैंप, जानें किन लोगों को मिलेगी नौकरी


इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों और पूर्व विद्यार्थियों के लिए करियर बनाने का एक शानदार मौका है. डिग्री पूरी होने के बाद नौकरी की तलाश कर रहे, युवाओं के लिए इग्नू खुद रोजगार के बेहतरीन अवसर लेकर आया है. इग्नू के वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र की ओर से केंपस प्लेसमेंट सेल के सहयोग से 26 अक्टूबर को एक विशेष केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनी अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस प्लेसमेंट कैंप की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल एक्सपीरियंस लोग ही नहीं बल्कि फ्रेशर्स भी हिस्सा ले सकते हैं. 

कब और कहां होगा प्लेसमेंट का आयोजन?

इग्नू की ओर से आयोजित यह केंपस प्लेसमेंट ड्राइव 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी. उम्मीदवारों को प्लेसमेंट में शामिल होने के लिए स्वामी विवेकानंद सेमिनार हॉल, माइक्रोटेक कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, चौथी मंजिल, विनायक प्लाजा, मालदहिया, वाराणसी उत्तर प्रदेश-221002 पर पहुंचना होगा. 

प्लेसमेंट में कौन हो सकता है शामिल?

इन फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पद के लिए इग्नू और कंपनी की ओर से कुछ मानक तय किए गए हैं. इसमें उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. भर्ती डिटेल में मुख्य रूप से बीए, बीबीए और एमबीए डिग्रीधारकों का जिक्र किया गया है. इसके अलावा ग्रामीण विकास, मार्केटिंग और फाइनेंस की जानकारी और एक्सपर्टीज रखने वाले उम्मीदवारों के लिए भी यह अवसर बहुत उपयोगी है. वहीं इस पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है. इसके अलावा महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार इस भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं. फ्रेशर्स के अलावा पहले से एक्सपीरियंस रखने वाले उम्मीदवार भी इसके लिए एलिजिबल होंगे.

ये भी पढ़ें-NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार

कितनी मिलेगी सैलरी और दूसरी सुविधाएं?

फील्ड क्रेडिट ऑफिसर के पद पर चयनित होने वाले युवाओं को अच्छी सैलरी दी जाएगी. इसमें चयनित उम्मीदवारों को 16000 या उससे ज्यादा की ग्रोथ सैलरी मिलेगी. वहीं सैलरी के अलावा प्रोविडेंट फंड, कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सुविधा ग्रेच्युटी, ग्रुप टर्म, लाइफ इंश्योरेंस और आवास जैसी सुविधा भी मिलेगी. इन सुविधाओं की शर्तें उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनी से प्राप्त कर सकते हैं. 

कौन से डॉक्यूमेंट से साथ रखना जरूरी?

  • अपडेटेड रिज्यूम 
  • आधार कार्ड या कोई दूसरा पहचान पत्र 
  • इग्नू का पहचान पत्र 
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन की डिग्री

ये भी पढ़ें-यूपी स्पेशल TET की सिटी स्लिप जारी, प्रयागराज समेत 6 शहरों में होगी परीक्षा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) आज यानी 25 अक्टूबर को राज्य भर में पीईटी परीक्षा आयोजित…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

नीट यूजी के बाद भी MBBS में 800 से ज्यादा सीटें खाली, छात्र क्यों नहीं ले रहे एडमिशन?

देशभर के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया का अंतिम…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

सरकारी नौकरियों पर टिका रोजगार का बड़ा हिस्सा, नॉर्थ-ईस्ट और J&K सबसे आगे 

भारत में सरकारी नौकरी हमेशा से ही युवाओं की पहली पसंद और सबसे अट्रैक्टिव ऑप्शन में रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

राजस्थान में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी आगे की स्कूली शिक्षा बिना किसी…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top