मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में इंदौर से 22 साल के इंजीनियर को हिरासत में लिया गया है. इस युवक का नाम प्रांजल है, जो हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है. इसे इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र से पकड़ा गया है. इंदौर क्राइम ब्रांच और मुंबई क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट ऑपरेशन में आरोपी को हिरासत में लिया गया है.
पांच दिन पहले ही प्रांजल अपने भाई से मिलने इंदौर आया था. आरोपी का भाई इंदौर में इलाज करा रहा है. मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी प्रांजल को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई रवाना होगी. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में हथियार सप्लाई और साजिश के एंगल को लेकर पूछताछ जारी है.


















