• Home
  • ताजा खबरें
  • अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह JDU का…’
Image

अनंत सिंह को पार्टी से निकाले जाने पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, ‘यह JDU का…’


मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पार्टी ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया. उनके साथ-साथ उनकी पत्नी नीलम देवी को भी 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है. सदस्यता रद्द किए जाने और पार्टी से निकाले जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है.

चिराग पासवान ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने पर कहा, “देखिए, यह जेडीयू का आंतरिक मामला है और पूरी तरह से उनकी पार्टी से जुड़ा विषय है. यह परिस्थिति भी व्यक्तिगत कारणों से उत्पन्न हुई है, न कि किसी राजनीतिक कारण से…” 

‘किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “ऐसे में, गठबंधन सहयोगी होने के नाते किसी दूसरी पार्टी के मामले पर टिप्पणी करना या किसी भी तरह का बयान देना उचित नहीं है. जनता दल यूनाइटेड को ही यह तय करना है कि मौजूदा परिस्थितियों में उसे क्या फैसला लेना चाहिए.”

यह भी पढ़ें- अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से निकाला, पत्नी पर भी लिया एक्शन

अनंत सिंह पर क्यों हुई कार्रवाई?

जेडीयू की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अनंत सिंह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे. वे पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना कर रहे थे. हाल ही में संपन्न हुए विधान परिषद चुनाव में भी उन्होंने विरोधी दल के पक्ष में प्रचार किया. पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध प्रचार किया. इसके कारण उनकी प्राथमिक सदस्यता रद्द की जाती है और पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है. पत्नी नीलम की प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उन्हें भी 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया गया है.

अब देखना होगा कि पार्टी की ओर से लिए गए इस निर्णय पर अनंत सिंह का क्या कुछ रिएक्शन रहता है. बता दें कि एमएलसी चुनाव में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ लगातार अनंत सिंह चुनाव से पहले बोल रहे थे. वे इस सीट से जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज के लिए प्रचार कर रहे थे. अब पार्टी ने चुनाव खत्म होते ही एक्शन लिया है.

यह भी पढ़ें- छोटू सिंह के हिरासत में लिए जाने पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, JDU पर भड़के!



Source link

Related Posts

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

जम्मू-कश्मीर को लेकर नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला का बयान तूल पकड़ गया है. लखनऊ में ऑल इंडिया…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

‘कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा’, रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को इंडिया गठबंधन SIR में गड़बड़ी और चुनाव आयोग की भूमिका…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

महाराष्ट्र: दिवाली से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, 43.56 टन खाद्य सामग्री जब्त

महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट, घटिया गुणवत्ता और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने पुलिस को ही निशाना बनाकर कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पुलिस की सुरक्षा…

ByByPUJA KUMARI Oct 25, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top