Image

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा एक्शन, करोड़ों में बेचा अपना घर


बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. कुछ दिनों पहले ही एक्टर पर एक जानलेवा हमला हुआ था. हालांकि गनीमत रही कि वो सुरक्षित बच गए थे. अब हमले के बाद एक्टर ने अपनी प्रॉपर्टी को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट बेच दिया है. आइए जानते हैं कि ये डील कब, कहां और कितने करोड़ रुपये में हुई है?

टाइगर श्रॉफ ने करोड़ों में बेचा अपना अपार्टमेंट

रियल एस्टेट डेटा एनालिटिक्स फर्म CRE Matrix से मिली जानकारी के मुताबिक टाइगर श्रॉफ का मुंबई के खार वेस्ट में एक लग्जरी अपार्टमेंट था. इसे एक्टर ने 9 करोड़ रुपये की कीमत में बेच दिया है. ये सौदा 22 अक्टूबर 2026 को रजिस्टर किया गया था.

9वीं मंजिल पर है अपार्टमेंट

टाइगर श्रॉफ की ये प्रॉपर्टी मुंबई के खार में रुस्तमजी पैरामाउंट डी को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में 9वीं मंजिल पर स्थित है. इसका कुल कारपेट एरिया 1,291.14 वर्ग फुट का है. इससे पहले एक्टर ने पिछले साल एक अन्य अपार्टमेंट 15.6 करोड़ रुपये में बेचा था. वहीं साल 2026 की शुरुआत में अभिनेता ने पुणे के हडपसर में अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी को 8.87 करोड़ रुपये में बेचा था.

टाइगर पर हुआ था जानलेवा हमला

बता दें कि 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर जब मुंबई के जुहू में पुष्पा नरसी पार्क के पास एक फुटबॉल मैदान में फुटबॉल खेलने के बाद अपने ड्राइवर के साथ कार में बैठकर रवाना हो रहे थे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ था. तीन बाइक सवार युवकों ने उन पर फायरिंग की थी. हालांकि टाइगर को मामूली चोट आई थी. उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था. तीन में से एक युवक बाइक पर बैठा रहा और एक युवक ने सात राउंड फायरिंग की. जबकि एक अन्य हमलावर की बंदूक हमले के वक्त जाम हो गई थी.

मामले में अब तक 11 आरोपी अरेस्ट

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने आए तीनों बाइक सवार युवकों को पुलिस ने अगले ही दिन कोटा से अरेस्ट कर लिया था. इस हमले के पीछे और भी कई लोग शामिल रहे. अब तक टोटल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. रिहान, ऋतिक और फूल सिंह नाम के आरोपी 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड में है.



Source link

Related Posts

‘दृश्यम 3’ बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की कमाई नहीं थम…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 और आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक मिली पुलिस कस्टडी

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. इस मामले में तीन और आरोपियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद

सोशल मीडिया स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं अंजलि अरोड़ा इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं. हाल ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल

हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज ‘जेम्स बॉन्ड’ इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में है. सुर्खियों में रहने…

ByByPUJA KUMARI Oct 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top