• Home
  • खेल समाचार
  • वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया
Image

वर्ल्ड कप के शेड्यूल का हो गया एलान, जानें कब-कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया


आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. युवा भारतीय महिला क्रिकेटरों के सामने अब खिताब बचाने की चुनौती होगी. भारत ने इस टूर्नामेंट के पिछले दोनों संस्करणों में ट्रॉफी जीती थी और अब उसकी नजर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने पर होगी. इस बार मुकाबला और खास रहने वाला है, क्योंकि टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश और नेपाल मिलकर करेंगे. प्रतियोगिता 21 जनवरी से शुरू होगी और इसमें 16 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी.

भारतीय टीम अपने खिताब बचाने के अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2027 को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. ये मुकाबला नेपाल की राजधानी काठमांडू के टीयू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत ग्रुप ए में शामिल है, जहां उसके साथ आयरलैंड, वेस्टइंडीज और मेजबान नेपाल की टीमें हैं. ग्रुप चरण के मुकाबले 26 जनवरी तक खेले जाएंगे. इसके बाद आगे बढ़ने वाली टीमें सुपर सिक्स चरण में पहुंचेंगी.

चार ग्रुप में बांटी गईं 16 टीमें

टूर्नामेंट में चार ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप ए में भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और नेपाल हैं. ग्रुप बी में दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और समोआ को रखा गया है. ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं. वहीं, ग्रुप डी में इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका और स्कॉटलैंड की टीमें खेलेंगी.

बांग्लादेश और नेपाल में होंगे मुकाबले

इस विश्व कप में कुल 41 मैच खेले जाएंगे. मुकाबले बांग्लादेश के चट्टोग्राम और सिलहट के अलावा नेपाल के काठमांडू में आयोजित होंगे. इसके लिए चार स्टेडियम तय किए गए हैं. टूर्नामेंट के पहले दिन 21 जनवरी को चार मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें मेजबान बांग्लादेश का सामना UAE से होगा.

4 फरवरी को सेमीफाइनल, 6 फरवरी को फाइनल

सुपर सिक्स चरण के बाद सेमीफाइनल मुकाबले 4 फरवरी को खेले जाएंगे. इसके लिए 5 फरवरी रिजर्व डे रखा गया है. टूर्नामेंट का फाइनल 6 फरवरी को होगा, जबकि 7 फरवरी को रिजर्व डे निर्धारित किया गया है. भारत के सामने तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका होगा.

यह भी पढ़ें:

रोहित-विराट के 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने पर आई BCCI अध्यक्ष की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा



Source link

Related Posts

अभिषेक-ईशान दहाड़ेंगे या गेंदबाज ढाएंगे कहर? जानें भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 की पिच रिपोर्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल यानी गुरुवार, 22 अक्तूबर को पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री

2026 एशियन गेम्स में आज (बुधवार) का दिन भारत के लिए खास रहा. आज भारत ने रिकॉर्ड 5…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

किसी का घर उसकी पसंद और रहन-सहन की झलक दिखाता है. भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का केरल स्थित…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top