• Home
  • खेल समाचार
  • करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
Image

करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां


किसी का घर उसकी पसंद और रहन-सहन की झलक दिखाता है. भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का केरल स्थित घर भी कुछ ऐसा ही है, जहां महंगी सजावट के बजाय सादगी और खूबसूरती पर ध्यान दिया गया है. करीब 6 करोड़ रुपये कीमत वाला बताया जाने वाला ये घर अपने सफेद इंटीरियर, लकड़ी के फर्श और गुलाबी गार्डन की वजह से खास है. घर में प्राइवेट जिम की सुविधा भी है. इसकी सबसे दिलचस्प बात ये है कि बिना ज्यादा तामझाम के भी घर को शानदार लुक दिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू सैमसन के केरल वाले घर की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई गई है. घर की खासियत सिर्फ इसकी कीमत नहीं, बल्कि इसका सादा डिजाइन भी है. यहां सजावट को जरूरत से ज्यादा भारी रखने के बजाय रंगों और इंटीरियर के संतुलन पर ध्यान दिया गया है.

सफेद इंटीरियर और लकड़ी के फर्श का मेल

घर के अंदर सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे साफ-सुथरा और खुला लुक देता है. क्रीम और भूरे रंग के सोफे इंटीरियर के साथ अच्छी तरह मेल खाते हैं. वहीं, लकड़ी का फर्श घर की खूबसूरती बढ़ाता है. बड़ी कांच की खिड़कियों से आने वाली प्राकृतिक रोशनी भी घर के अंदरूनी हिस्से को अट्रैक्टिव बनाती है.

घर के बाहर बना गार्डन भी इसकी खासियतों में शामिल है. गुलाबी रंग के गमले और दीवार की झलक इस जगह को अलग पहचान देती है. घर के अंदर हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि गार्डन का गुलाबी रंग पूरे माहौल में एक अलग रंग जोड़ता है.

 

घर में प्राइवेट जिम की सुविधा

संजू सैमसन के घर में प्राइवेट जिम भी है, जिसमें आधुनिक फिटनेस उपकरण मौजूद हैं. इस सुविधा के साथ उनका घर आराम और फिटनेस, दोनों के लिहाज से खास बन जाता है. घर की दूसरी खूबियों की तरह ये जिम भी उनके आलीशान आशियाने का अहम हिस्सा है.

सादगी ही बनाती है घर को खास

संजू सैमसन का घर उन लोगों के लिए भी दिलचस्प है, जिन्हें सादा लेकिन खूबसूरत इंटीरियर पसंद है. सफेद रंग, लकड़ी का फर्श और गुलाबी गार्डन मिलकर घर को आकर्षक बनाते हैं. यही वजह है कि क्रिकेटर का ये केरल वाला आशियाना अपनी सादगी और डिजाइन को लेकर चर्चा में है.

यह भी पढ़ें:

AUS के खिलाफ कगिसो रबाडा ने 155 की रफ्तार से फेंकी गेंद, क्या सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड टूटा?



Source link

Related Posts

स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा…

ByByPUJA KUMARI Oct 22, 2026

न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. गुरुवार, 22 अक्टूबर को भारत के धुरंधर कीवी टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड में पांच टी2, पांच वनडे और…

ByByPUJA KUMARI Oct 21, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top