• Home
  • ताजा खबरें
  • सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
Image

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज


उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में सदर क्षेत्र से  बीजेपी के विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप नंबर कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है. विधायक के नंबर को हैक कर कुछ लोगों से पैसे मांगने की बात सामने आई है. पुलिस ने इस मामले पर जानकारी दी है. शुरूआती जांच में ये आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधियों ने ओटीपी का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया होगा.

बीजेपी विधायक ने फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि उन्हें वापस अपने अकाउंट नियंत्रण मिला है या नहीं. हालांकि, उन्होंने अपने परिचितों, समर्थकों और रिश्तेदारों को जरूर सतर्क कर दिया है. 

वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

फेसबुक पर किया सतर्क

बीजेपी विधायक ने अपने फेसबुक पर लिखा, ‘आप सभी को सूचित करना है कि मेरा व्हाट्सएप नंबर (8887151201) हैक हो गया है. यदि इस नंबर से आपको कोई भी मैसेज, वित्तीय मदद (पैसे की मांग), या कोई संदिग्ध लिंक मिलता है, तो कृपया उस पर बिल्कुल भरोसा न करें और न ही कोई पैसा भेजें. वो मैं नहीं हूं.’ भूपेश चौबे ने आगे कहा कि जब तक उनका अकाउंट वापस ठीक नहीं हो जाता, तब तक उनसे संपर्क करने के लिए सीधे नॉर्मल कॉल करें या 9415647642 पर कॉल करे. 

पुलिस ने मामले पर दी जानकारी

पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक वर्मा ने रविवार देर शाम बताया कि विधायक भूपेश चौबे ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर किसी ने हैक कर लिया है. SP के मुताबिक, विधायक ने पुलिस को बताया कि हैकर ने कुछ मोबाइल नंबरों पर संदेश भेजकर पैसों की मांग की थी. उन्होंने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. विधायक भूपेश चौबे ने भी उनका मोबाइल नंबर हैक किए जाने की जानकारी देते हुए लोगों से अपील की कि वो किसी भी तरह से पैसे या अन्य धनराशि की मांग किए जाने पर ध्यान न दें.

बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल

 

 



Source link

Related Posts

शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

लखनऊ में कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में 10 दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Dussehra 2026: रावण गांव जहां होती है रावण की पूजा, नहीं देखता कोई दशहरा

देशभर में जहां विजयादशमी (दशहरे) पर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया जाता है और रावण…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पूर्वांचल में बस्ती जिले की हरैया विधानसभा सीट पर सियासी घटनाक्रम तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

‘साइकिल का हैंडल संभाल नहीं पा रहे अखिलेश…’, ओम प्रकाश राजभर का निशाना

योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कन्नौज में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top