• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • 17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी
Image

17 की उम्र में जामनगर के महाराजा से हुआ प्यार, सिमी ग्रेवाल ने सुनाई थी दिल की कहानी


‘कर्ज’ और ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अलग पहचान बनाई, लेकिन उनकी लव लाइफ भी काफी चर्चा में रही. उनकी जिंदगी में प्यार ने दस्तक दी थी, मगर यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका था. इसके अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुद एक्ट्रेस ने बताया था. उन्होंने बताया था कि उन्हें महज 17 साल की उम्र में ही प्यार हो गया था.

सिमी ग्रेवाल ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह महज 17 साल की थीं, तब उन्हें जामनगर के महाराजा से प्यार हो गया था. दोनों का रिश्ता करीब तीन साल तक चला और इस दौरान उन्होंने कई यादें बनाईं.सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. उनका पूरा नाम सिमरिता ग्रेवाल है. उनके पिता जे. एस. ग्रेवाल भारतीय सेना में ब्रिगेडियर थे. सिमी की पढ़ाई इंग्लैंड में हुई. वहीं रहते हुए उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला. कम उम्र में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे हिंदी फिल्मों में अपनी जगह बनाई.

फिल्मों से बनाई पहचान
सिमी ने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक में की. शुरुआती दौर में वह ‘जोह​​र मेहमूद इन गोवा’ जैसी फिल्म में नजर आईं. इसके बाद ‘दो बदन’ और ‘साथी’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली. इन फिल्मों में उनके काम को काफी पसंद किया गया. राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में काम करना भी उनके करियर का अहम पड़ाव रहा. इसके अलावा उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म ‘अरण्येर दिनरात्रि’ में भी काम किया. ‘सिद्धार्थ’ और ‘कर्ज’ जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को सराहा गया.

‘रामायण’ की नई झलक: योद्धा सीता के रूप में दिखीं साई पल्लवी, मेकर्स बोले- ’10 हजार टेक्निशियन कर रहे फिल्म पर काम’

महाराजा के साथ यादगार रिश्ता

सिमी की जिंदगी का एक खास किस्सा उनके पहले प्यार से जुड़ा है. फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें अपने पड़ोसी जामनगर के महाराजा शत्रुसाल्य सिंहजी से प्यार हो गया था. उनका यह रिश्ता करीब तीन साल चला.

सिमी ने बताया, ”महाराजा ने मुझे जानवरों, खेल और खाने की एक अलग दुनिया से परिचित कराया. हम दोनों ने साथ में कई यादगार पल बिताए. समय के साथ हमारा रिश्ता काफी पेशनिट हो गया था. इस बीच रिश्ते में पोजेसिवनेस भी आ गई, जो मेरे लिए टॉक्सिक बन गया था. लेकिन आज मैं जब पीछे मुड़कर देखती हूं तो मैं यह सब सोचकर मुस्कुराती हूं. मुझे इस बात का एहसास होता है कि एक पोजेसिवनेस आपके रिश्ते को कैसे बदल देती है.”

शादी के बाद हो गया तलाक
साल 1970 में उन्होंने दिल्ली के कारोबारी परिवार से जुड़े रवि मोहन से शादी की. हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और दोनों अलग हो गए. सिमी ने अपने रिश्ते के बारे में कहा था कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए सही साथी नहीं थे. यह एक लॉन्ग डिसटेंस मैरेज थी, इसलिए हमारी बीच भी दूरियां बढ़ती गईं और फिर तलाक हो गया. हमारे बीच कोई भी मतभेद नहीं था. मैं आज भी उनके परिवार के करीब हूं.

टीवी शो से भी मिली पहचान
सिमी ने फिल्मों में काम करने के बाद टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उनका शो ‘रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल’ काफी पसंद किया गया. इस शो में वह फिल्मी सितारों, कारोबारियों और दूसरी मशहूर हस्तियों से उनकी जिंदगी, प्यार, रिश्तों और करियर के बारे में बात करती थीं. अमिताभ बच्चन, रेखा, शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय जैसी हस्तियां भी इस शो में नजर आ चुकी हैं.

सिमी ग्रेवाल को उनके काम के लिए कई सम्मान मिले. फिल्म ‘दो बदन’ के लिए उन्हें 1967 में और ‘साथी’ के लिए 1969 में फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. टीवी की दुनिया में भी उनके काम को सराहा गया. साल 2010 में उन्हें इंडियन टेलीविजन एकेडमी का माइलस्टोन अचीवमेंट अवॉर्ड मिला. इसके अलावा 2015 में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

अजय देवगन के बंगले में बिना इजाजत हो रही थी कंस्ट्रक्शन, अब बीएमसी ने की कार्रवाई

 



Source link

Related Posts

राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी! 16 साल पुराना है मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपनी बेबाकी की…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, ‘लीव इंडिया’ नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका

बॉलीवुड एक्टर इमरान खान इन दिनों सीजेपी प्रोटेस्ट की वजह से चर्चा में हैं, जिसके बाद एक्टर को…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

स्मिता पाटिल की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुए बेटे प्रतीक, कहा- ‘मेरी गार्जियन एंजेल…’

अभिनेत्री स्मिता पाटिल की जयंती पर अभिनेता राज बब्बर, प्रतीक स्मिता पाटिल और अभिनेता अवतार गिल ने याद…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

काजोल का दुर्गा पूजा में दिखा खास अंदाज, ऑरेंज साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अपनी एक्टिंग और खूबसूरत अंदाज़ के लिए जानी जाती है. फिल्मों के अलावा दुर्गा…

ByByPUJA KUMARI Oct 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top