• Home
  • खेल समाचार
  • वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Image

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?


भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह सीरीज डिसाइडर यानी ‘निर्णायक’ मैच होगा. मैच से पहले अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार स्क्वॉड का हिस्सा बन गए हैं. भुवी को चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह कवर के रूप में टीम से जोड़ा गया है. लिहाजा पांचवें टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव काफी हद तक संभव दिख रहे हैं. यह बदलाव भुवनेश्वर और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के रूप में हो सकते हैं. 

अभिषेक शर्मा की जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है. हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 में अभिषेक ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके थे. उन्होंने 24 गेंदों में 29 रनों की पारी खेली थी. लखनऊ के पहले और रांची के दूसरे टी20 में भी अभिषेक का बल्ला खामोश रहा था. उन्होंने दोनों मैचों में क्रमश: 21 और 20 रन स्कोर किए थे. ऐसे में अभिषेक की जगह पांचवें टी20 में वैभव को मौका दिया जा सकता है. 

भुवनेश्वर कुमार को मौका मिलना लगभग तय 

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को हैदराबाद के चौथे टी20 में कंधे पर चोट लगी थी. उन्हें अंतिम टी20 से बाहर नहीं किया है, लेकिन कवर के रूप में भुवनेश्वर को जोड़ लिया गया है. अगर अर्शदीप फिट नहीं हो पाते हैं, तो भुवी का खेलना लगभग तय हो जाएगा. अर्शदीप हैदराबाद में प्लेइंग 11 का हिस्सा थे. भुवी प्लेइंग 11 में उनके लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. 

अगर भुवी मेन इन ब्लू की प्लेइंग 11 का हिस्सा बनते हैं, तो करीब 4 साल बाद उनकी टीम में वापसी होगी. उन्होंने टीम इंडिया के लिए पिछला मैच नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 

पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव.

 

यह भी पढ़ें: 4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा



Source link

Related Posts

19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी

भारत की महिला टीम ने पहले टी20 में जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हरा दिया. रायपुर के शहीद…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

BCCI ने 4 खिलाड़ियों को किया ‘इग्नोर’, अब तो करियर खत्म समझो

शुक्रवार को BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया. टी20 टीम…

ByByPUJA KUMARI Oct 17, 2026

नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो रही है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

अभिषेक के बाद ईशान किशन इतिहास रचने की दहलीज पर, पांचवें टी20 में करेंगे धमाका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन इतिहास रच सकते हैं. सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरू…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top