• Home
  • खेल समाचार
  • सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
Image

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी


टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इन दिनों 2026-27 विनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली अंडर-19 की कप्तानी कर रहे हैं. शुक्रवार (16 अक्टूबर) को टूर्नामेंट का 73वां मुकाबला दिल्ली अंडर-19 और चंडीगढ़ अंडर-19 के बीच है. पहले बैटिंग के लिए उतरी दिल्ली के लिए आर्यवीर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 143 गेंदों में 19 चौके और 8 छक्के लगाकर 173 रन बनाए. 

आर्यवीर ओपनिंग पर उतरे. उनके साथ अर्नब बुग्गा ने पारी की शुरुआत की थी. अर्नब ने 39 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का लगाकर 47 रन बनाए. दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी के बल्लेबाज इस लय को बरकरार नहीं रख सके और टीम उम्मीद के मुताबिक बड़ा टोटल बोर्ड पर नहीं लगा सकी. आर्यवीर और अर्नब ने पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. 

एक तरफ विकेट गिरते रहे, लेकिन आर्यवीर अंत तक खड़े रहे. उनका विकेट 46वें ओवर में गिरा, जब दिल्ली को पांचवां झटका 268 रन पर लगा. आर्यवीर ने पारी को संभालकर रखा था. उनके जाने के बाद बाकी बचे ओवरों में टीम ज्यादा रन नहीं बना सकी. 

300 के स्कोर तक भी नहीं पहुंची दिल्ली 

अच्छी शुरुआत के बाद लग रहा था कि टीम 50 ओवर में आसानी से 300 रन से बड़ा टोटल बोर्ड पर लगा देगी, लेकिन स्कोर 300 तक भी नहीं पहुंच सका. निर्धारित ओवरों में दिल्ली ने 6 विकेट पर 289 रन बनाए. इस दौरान चंडीगढ़ के लिए रुपेश यादव ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. 

पिछले मैच में बुरी तरह हारी थी दिल्ली 

दिल्ली ने पिछला मुकाबला कर्नाटक अंडर-19 के खिलाफ खेला था. इस मैच में आर्यवीर का बल्ला खामोश रहा था. मैच में पहले बैटिंग करने के बाद कर्नाटक ने 418 रन बोर्ड पर लगाए थे. चेज करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 220 रन पर ऑलआउट हो गई थी. मैच में दिल्ली के लिए कप्तान आर्यवीर सिर्फ 28 रन स्कोर कर सके थे. पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद यह आर्यवीर के लिए बड़ी राहत है. 

 

यह भी पढ़ें: WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड



Source link

Related Posts

WI के खिलाफ पांचवां टी20 खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? BCCI ने बदला स्क्वॉड

भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. 4…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

विराट से लेकर केएल राहुल तक, भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की शादी

क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल से पहचान बनाने वाले कई भारतीय खिलाड़ियों की प्रेम कहानी भी खूब…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

20 ओवर में 300…, भारत-वेस्टइंडीज सीरीज पर संजय मांजरेकर का हैरान करने वाला बयान

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. अभी तक खेले गए 4 में से…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर (शनिवार) को…

ByByPUJA KUMARI Oct 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top