प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (15 अक्टूबर) को 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा इतने सारे पदकवीर और इन सभी को एक साथ मिलना मामूली बात नहीं है. पीएम मोदी ने बेटियों यानी महिला एथलीट को लेकर बात की.
उन्होंने कहा कि भारत ने कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 38 मेडल महिला एथलीट के नाम रहे. इन 38 में 11 गोल्ड मेडल शामिल रहे. पीएम ने आगे कहा कि यह नए भारत की तस्वीर है. आज भारत ऐसे खेलों में भी मेडल जीतता है जिसमें इससे पहले एशियन गेम्स के इतिहास में कभी मेडल नहीं मिला.
You have made the Tricolour fly high and enhanced its honour and pride: PM @narendramodi to the Asian Games team https://t.co/pJazGfotrq
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2026
गोल्ड मेडलिस्ट ने पीएम मोदी को भेंट की जर्सी
मेजर ध्यान चंद स्टेडियम हुए आयोजन में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय पुरूष और महिला हॉकी और क्रिकेट टीमों ने अपने हस्ताक्षर वाली जर्सी प्रधानमंत्री को भेंट की.
India is all set to become a global sporting powerhouse. https://t.co/x7T46sg91E
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2026
इतने सारे पदकवीर से मिलना मामूली बात नहीं
पीएम मोदी ने कहा, “इतने सारे पदकवीर से एक साथ मिलना मामूली बात नहीं है. आप सभी युवा एथलीट इस बात का उदाहरण है कि जुनून जब जीत में बदलता है तो कैसे पदक के साथ चेहरे की चमक भी लेकर आता है.”
We will do it! https://t.co/5g0lLzSVsT
— PMO India (@PMOIndia) October 15, 2026
महिला हॉकी टीम की प्रशंसा करते हुए पीएम ने कहा, “महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल लाकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है. संकल्प और सपने एक दिन में पूरे नहीं होते बल्कि इसके लिए वर्षों का धैर्य और लगातार परिश्रम अनिवार्य होता है. देश में बदलाव उसी भावना से आया है जिसकी बदौलत आपने सफलता हासिल की है.”
खिलाड़ियों के साथ देश
उन्होंने कहा, “बीते 10-12 सालों में देश ने लगन और निष्ठा से लगातार प्रयास किए हैं. आज हर खिलाड़ी को यह भरोसा रहता है कि उसके पूरे सफर में देश उसके साथ है और इसकी वजह से वह देश के लिए क्या करके दिखाता है, आप सभी इसके उदाहरण हैं.”
यह भी पढ़ें: IPL 2027 नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को लेकर आया बड़ा अपडेट
















