• Home
  • रोजगार समाचार
  • हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
Image

हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म


फूड टेक्नोलॉजी से जुड़ी पढ़ाई करने वालों के लिए हरियाणा सरकार में नौकरी निकली है. दरअसल हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. एचपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 45 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 19 अक्टूबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 25/2026 के तहत की जा रही है. 

कौन कर सकता है भर्ती के लिए आवेदन?  

फूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फूड टेक्नोलॉजी, डेयरी टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ऑयल टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर साइंस में डिग्री होनी चाहिए.इसके अलावा वेटरनरी साइंस, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी केमिस्ट्री और मेडिसिन से जुड़ी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. 

भाषा ज्ञान और आयु सीमा 

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष बताई गई है. वहीं आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार इस भर्ती में आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं या उच्च शिक्षा के स्तर पर हिंदी या संस्कृत भाषा पढ़ा होना अनिवार्य है.

कैसे होगा चयन?

एचपीएससी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा. इसके बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. वहीं लास्ट में मेडिकल प्रक्रिया भी उम्मीदवारों को पूरी करनी होगी. 

कितनी लगेगी आवेदन फीस?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आवेदन फीस पद, कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग है. जनरल पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये हैं. वहीं ओएससी,  डीएससी, बीसी-ए (एनसीएल), बीसी-बी (एनसीएल), ईएसएम और  ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये फीस निर्धारित की गई है. वहीं दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी.

ये भी पढ़ें-UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  

यह पदों का ब्यौरा 

इस भर्ती के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 पदों को भर जाना है. इनमें 22 पद जनरल के लिए है.  वहीं डीएससी और ओएससी के लिए 5-5 पद, बीसी-ए के लिए 5 पद, बीसी-बी के लिए 3 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए भी 5 पद निर्धारित है.

कैसे करें आवेदन?

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार आयोग के ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं. 
  • उसके बाद पोर्टल पर एफएसओ भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. 
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट और पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद आवेदन के लिए तय फीस जमा करें. 
  • वहीं लास्ट में फॉर्म को अच्छी तरह चेक करके सबमिट कर दें.

ये भी पढ़ें- UP पुलिस भर्ती में EWS कैटेगरी पर उठे सवाल, बोर्ड ने दी चेतावनी  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

आंध्र प्रदेश में शिक्षक भर्ती का ऐलान, SGT से PGT तक 2,721 पदों पर होगी नियुक्ति

आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमेटी (AP DSC) भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म

आरआरबी की पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आवेदन करने की आज यानी 14 अक्टूबर को आखिरी तारीख है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 14, 2026

कर्नाटक में प्रिंसिपल बनने का मौका, 247 पदों पर बढ़ी आवेदन की तारीख

इस भर्ती के तहत सरकारी प्री यूनिवर्सिटी कॉलेज में कार्यरत एलिजिबल लेक्चर आवेदन कर सकते हैं. कुल 247…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट

दुनियाभर में AI और GenAI का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है. तकनीकी बदलावों के बीच रोजगार…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top