• Home
  • खेल समाचार
  • हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा
Image

हैदराबाद में शाई होप ने तोड़े 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ा


वेस्टइंडीज ने चौथा टी20 मैच जीत लिया है. हैदराबाद में 24 रनों की जीत से वेस्टइंडीज सीरीज में भारत के साथ 2-2 से बराबरी पर आ गया है. चौथे टी20 में कैरेबियाई टीम की जीत के असली हीरो कप्तान शाई होप रहे, जो 102 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 9 छक्के भी लगाए.

शाई होप इस समय बहुत जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं, लगातार नए कीर्तिमान बनाते जा रहे हैं. हैदराबाद में भी उन्होंने 102 रनों की शतकीय पारी खेल कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. वो वेस्टइंडीज के लिए T20I में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. यहां जान लीजिए शाई होप ने इस मैच में कितने रिकॉर्ड ध्वस्त किए.

शाई होप ने तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा शतक (T20I): शाई होप ने अब अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 3 शतक लगाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने का रिकॉर्ड शाई होप ने अपने नाम कर लिया है. उनके बाद क्रिस गेल और एविन लुईस का नाम आता है, जिन्होंने 2-2 शतक लगाए हैं.

  • 3 शतक – शाई होप
  • 2 शतक – क्रिस गेल
  • 2 शतक – एविन लुईस

टी20 सीरीज में एक से ज्यादा सेंचुरी: शाई होप का नाम उन चुनिंदा बल्लेबाजों में जुड़ गया है, जिन्होंने टी20 सीरीज में एक से अधिक शतक लगाया हो. अब तक फिल साल्ट, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, मोहम्मद इहसान और अब शाई होप ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

टी20 सीरीज में तीन 50+ स्कोर: शाई होप वेस्टइंडीज के ऐसे केवल दूसरे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने किसी टी20 सीरीज में तीन बार 50+ स्कोर किया हो. उनसे पहले निकोलस पूरन ने ऐसा किया था. शाई होप ने इस सीरीज के 3 मैचों में 52, 102, 5, 102 के स्कोर बनाए हैं.

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर: टी20 क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने के मामले में शाई होप ने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है. दोनों ने अब तक 16-16 बार 50+ स्कोर किया है.

  • 16 बार – क्रिस गेल
  • 16 बार – शाई होप
  • 15 बार – एविन लुईस

2000 रन पूरे: शाई होप ने 102 रन की पारी खेल, टी20 करियर में 2000 रन पूरे कर लिए हैं. होप टी20 में यह मुकाम हासिल करने वाले केवल चौथे बल्लेबाज बने हैं. उनसे पहले सिर्फ रोवमैन पावेल, ब्रेंडन किंग और निकोलस पूरन ऐसा कर पाए थे.

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!



Source link

Related Posts

हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!

IPL 2027 Mumbai Indians Captain: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी को लेकर हलचल तेज हो…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

अभिषेक शर्मा बने वर्ल्ड नंबर-1, दुनिया में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

अभिषेक शर्मा टी20 क्रिकेट की दुनिया में छक्कों के नए शहंशाह बन गए हैं. उन्होंने एक कैलेंडर ईयर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार

वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में भारत को 24 रनों से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है,…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर पर ताजा अपडेट, BCCI का नया प्लान लीक!

टीम इंडिया का अगला चीफ सेलेक्टर कौन होगा? यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. अजीत अगरकर का…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top