• Home
  • शिक्षा समाचार
  • साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
Image

साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस


साहित्य अकादमी ने अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए जारी विज्ञापन को रद्द कर दिया है. इस भर्ती के जरिए अकेडमी में 13 तरह के पदों पर कुल 30 रिक्तियां भरी जानी थी. अकेडमी ने इस संबंध में शुद्धि पत्र जारी कर भर्ती रद्द किए जाने की जानकारी दी है. यह फैसला अकेडमी ने 22 अगस्त 2026 को जारी भर्ती विज्ञापन के संबंध में लिया गया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें अब आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए अकेडमी की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखनी होगी. 

साहित्य अकेडमी की ओर से जारी नोटिस में भर्ती रद्द करने के पीछे प्रशासनिक कारण बताए गए हैं. नोटिस के अनुसार सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया गया है. हालांकि इसमें उन विशिष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है, जिनकी वजह से भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला हुआ है. इस भर्ती के लिए पहले आवेदन की अंतिम तारीख 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई थी. उम्मीदवारों को ऑफलाइन माध्यम से स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए अपने आवेदन भेजने थे, लेकिन अब विज्ञापन रद्द होने के बाद इस भर्ती के तहत नियुक्तियां नहीं की जाएगी. फिलहाल अकेडमी की ओर से नई भर्ती आवेदन की किसी नई तारीख को लेकर जानकारी नहीं दी गई है. 

साहित्य अकादमी में इन पदों पर होनी थी भर्ती 

  • उपसचिव (सामान्य प्रशासन) 
  • सहायक संपादक 
  • वरिष्ठ पुस्तकालय एवं सूचना सहायक 
  • कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी 
  • तकनीकी सहायक 
  • कार्यक्रम सहायक 
  • प्रकाशन सहायक 
  • प्रूफ रीडर सह सामान्य सहायक 
  • आशुलिपिक कैटेगरी-2
  • संदेशवाहक सह सवार 
  • ड्राइवर
  • कनिष्ठ लिपिक 
  • बहु-कार्यकारी कर्मचारी 

ये भी पढ़ें-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भर्ती, रिटायर्ड बैंक अधिकारी के लिए भी मौका 

उम्मीदवार को कैसे वापस मिलेगी फीस? 

इस भर्ती के रद्द होने के बाद आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट जमा करने वाले उम्मीदवारों को उनके राशि वापस की जाएगी. साहित्य अकेडमी के नोटिस में कहा गया है कि डिमांड ड्राफ्ट के जरिए जमा की गई दूसरी रकम नियत प्रक्रिया के तहत लौटाई जाएगी. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राशि किस तारीख तक वापस की जाएगी और इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से कोई आवेदन करना होगा या नहीं. फीस वापसी की पूरी प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी नहीं दी गई है.

ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने आवेदन और डिमांड ड्राफ्ट से जुड़े डॉक्यूमेंट तैयार रखना होंगे. साथी फीस वापसी और भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए अकेडमी की इस वेबसाइट को देख सकते हैं. वहीं पुराने विज्ञापन में इन पदों के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष रखी गयी थी. वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान था. 

ये भी पढ़ें-राजस्थान के कई मेडिकल कॉलेज में MBBS सीटें खाली, जानें कहां कितनी वैकेंसी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड नई यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट घोषित कर दिया है.…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी

एमबीए की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 के तहत पोस्ट मैट्रिक के अलावा कैटेगरी में आवेदन रिन्यू करने की अंतिम तारीख…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

नजदीक है यूपी PGT भर्ती की अंतिम तिथि, 2607 पदों के लिए जल्द करें आवेदन

यूपीएससी की इस भर्ती के विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत कुल 2607 खाली पदों को भर जाना है…

ByByPUJA KUMARI Oct 15, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top