• Home
  • खेल समाचार
  • टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम ‘दोहरा शतक’
Image

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले देश, टीम इंडिया के नाम ‘दोहरा शतक’


टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने अपनी जीत से खास पहचान बनाई है. छोटे फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है और जीत के मामले में टीम ने कई बड़े देशों को पीछे छोड़ा है. पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे मजबूत क्रिकेट देश भी इस रिकॉर्ड लिस्ट में भारत से पीछे हैं. खास बात ये है कि भारत टी20 इंटरनेशनल में जीत का दोहरा शतक लगा चुका है. इस रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ आईसीसी के फुल मेंबर देशों को शामिल किया गया है, एसोसिएट देशों को नहीं.

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम है. कोई भी देश इस मामले में उसके आस-पास भी नहीं है. एशियन गेम्स के से पहले जापान के खिलाफ जीत भारत की 200वीं जीत थी. इस फॉर्मेट में अब तक टीम इंडिया 203 मैच जीत चुकी है.

पाकिस्तान दूसरे नंबर पर

इस रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है. पाकिस्तान ने 303 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें उसे 176 मुकाबलों में जीत मिली. जीत की संख्या के मामले में पाकिस्तान भारतीय टीम से पीछे है.

दक्षिण अफ्रीका ने 235 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 129 जीत दर्ज कीं. इस आंकड़े के साथ टीम इस सूची में तीसरे स्थान पर है. दक्षिण अफ्रीका इस फॉर्मेट में मजबूत टीमों में गिना जाता है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया भी टॉप 5 में

इंग्लैंड ने 233 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले और 128 मैचों में जीत हासिल की. वो चौथे स्थान पर है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 229 मैचों में 127 जीत दर्ज कीं और वो 5वें नंबर पर है.

सिर्फ फुल मेंबर देशों के आंकड़े शामिल

इस रिकॉर्ड लिस्ट में सिर्फ आईसीसी के फुल मेंबर देशों के आंकड़े लिए गए हैं. एसोसिएट देशों को इसमें शामिल नहीं किया गया है. 

यह भी पढ़ें:

3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा



Source link

Related Posts

न्यूजीलैंड दौरे के शुरुआती 2 मैचों से ऋषभ पंत बाहर, कुमार कुशाग्र को मिला मौका

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 12 मैच…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

वेस्टइंडीज के शरफेन रदरफोर्ड और रोवमैन पॉवेल पर ICC का एक्शन, इस कारण मिली सजा

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल और फिनिशर शरफेन रदरफोर्ड पर एक्शन…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

स्टेडियम में चले लात-घूंसे, भारत-वेस्टइंडीज के तीसरे टी20 में बवाल! वीडियो वायरल 

इंदौर में बीते रविवार (11 अक्टूबर) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद CSK के 2 और दिग्गज इंग्लैंड से जुड़े, जानें क्या जिम्मेदारी मिली

स्टीफन फ्लेमिंग के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के दो और दिग्गज अब इंग्लैंड की टीम से जुड़े हैं.…

ByByPUJA KUMARI Oct 13, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top