संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के साथ-साथ इसका गाना चोली के पीछे भी बहुत बड़ा हिट हुआ था. इस गाने को साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ में भी नए वर्जन के साथ इस्तेमाल किया गया. इससे प्रोड्यूसर शोभा कपूर ने 25 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया है. ये खुलासा प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन कुमार तौरानी ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया.
इंडस्ट्री में हिट गानों के नए वर्जन बनने चाहिए
बता दें कि कुमार तौरानी ने हाल ही में अपने भाई रमेश तौरानी के साथ मशहूर फिल्म क्रिटिक कोमल नाहटा के यूट्यूब चैनल ‘गेम चेंजर्स ऑफ़ इंडिया’ पर बात की. इस दौरान उन्होंने फिल्म क्रू के गाने चोली के पीछे को लकर एक हैरान करने वाला खुलासा किया.
रमेश और कुमार पॉपुलर म्यूजिक कंपनी ‘टिप्स इडस्ट्रीज’ (Tips Industries) भी चलाते हैं. कोमल नाहटा के शो पर तौरानी ब्रदर्स ने म्यूजिक को लेकर खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इंडस्ट्री में गानों का रीक्रिएशन (पुराने गानों का नया वर्जन) ज्यादा से ज्यादा होना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘चुनरी चुनरी’, ‘चम्मा चम्मा’ और ‘आंखों से तूने 2.0′ जैसे गानों के नए वर्जन सफल रहे. पहले इन्हें 20,000 स्ट्रीम मिलते थे, हालांकि नया वर्जन आने के बाद ये आंकड़ा लाखों में पहुंच गया. इसका फायदा ओरिजिनल वर्जन को भी मिलता है.’
चोली के पीछे गाने से कमाए एक्स्ट्रा 25 करोड़
साल 2024 की फिल्म क्रू को याद करते हुए कुमार तौरानी ने कहा, ‘क्रू के दो गाने ‘नैना’ और ‘चोली के पीछे’ काफी मशहूर रहे. चोली के पीछे गाने का सिग्नेचर ‘कू कू कू कू’ भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ था. शोभा कपूर जी ने खुद मुझे कहा था, ‘कुमार जी, ‘चोली के पीछे’ के कारण मैंने 25 करोड़ रुपये ज्यादा कमाए, सोचिए.’
क्रू में करीना-तब्बू और करते ने किया था काम
साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ बॉक्स ऑफिस पर हिट निकली थी. इसमें करीना कपूर खान, कृति सेनन और तब्बू ने अहम किरदार निभाए थे. इसमें चोली के पीछे गाने को ईला अरुण, अल्का याग्निक, दिलजीत दोसांझ और आईपी सिंह ने आवाज दी थी.
















