• Home
  • खेल समाचार
  • स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
Image

स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा


स्टीव स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने जो रुट को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रचा. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन (रविवार) बनाया. मेजबान टीम की पहली पारी में स्मिथ ने पहला कैच कप्तान टेम्बा बावुमा का लिया, रिकॉर्ड उन्होंने डेविड का कैच लेने के साथ बनाया.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी के 28वें ओवर की तीसरी गेंद पर टेम्बा बावुमा आउट हुए, नैथन ल्योन की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने कैच लपका. इसके बाद 31वें ओवर की पहली गेंद पर स्मिथ ने एक और शानदार कैच लपका, ये डेविड बेडिंगहाम का था, जो अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए.

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने स्टीव स्मिथ

बेडिंगहाम का कैच लेने के साथ स्मिथ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने इंग्लैंड के जो रुट को पीछे छोड़ दिया है. स्मिथ ने टेस्ट में अभी तक 221 कैच पकड़े हैं. 220 कैच के साथ रुट दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 फील्डर

  • 221*- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
  • 220*- जो रुट (इंग्लैंड)
  • 210- राहुल द्रविड़ (भारत)
  • 205- महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
  • 200- जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)

ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 390 रनों पर समाप्त हुई थी. मैट रेंशॉ ने सर्वाधिक 190 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में विलेम मुल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए. मार्को जानसेन ने 3 और एनरिक नॉर्खिया ने 2 विकेट चटकाए.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी जारी है, खबर लिखे जाने तक टीम ने 188 रन बना लिए हैं लेकिन उनके 6 विकेट गिर चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने शानदार गेंदबाजी की, शुरूआती 6 में से 3 विकेट कमिंस ने लिए.

यह भी पढ़ें- 190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड



Source link

Related Posts

इतिहास रचने की दहलीज पर फखर जमन, सिर्फ 1 ‘सिक्स’ लगाकर बना देंगे ये रिकॉर्ड

श्रीलंका क्रिकेट टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां अभी दोनों के बीच टी20 सीरीज चल रही है. मेजबान…

ByByPUJA KUMARI Oct 12, 2026

आज भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है. सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया.…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

पुडुचेरी में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 49 रनों से हरा दिया है. हालांकि,…

ByByPUJA KUMARI Oct 11, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top