• Home
  • ताजा खबरें
  • राजस्थान में पुरानी वोटर लिस्ट से पंचायत चुनाव कराए जाने पर उठे सवाल, एसआईआर के बाद कटे थे 43 लाख नाम
Image

राजस्थान में पुरानी वोटर लिस्ट से पंचायत चुनाव कराए जाने पर उठे सवाल, एसआईआर के बाद कटे थे 43 लाख नाम


चुनाव सुधारो के लिए काम करने वाली संस्था इलेक्शन वॉच ने राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनावों की वोटर लिस्ट को लेकर सवाल उठाए हैं. इलेक्शन वॉच ने SIR के बाद तैयार हुई नई वोटर लिस्ट के बजाय पुरानी वोटर लिस्ट से चुनाव कराए जाने के फैसले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को कटघरे में खड़ा किया है.  

संस्था के स्टेट कोऑर्डिनेटर निखिल डे के मुताबिक अगर एसआईआर के नाम पर वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है, गलत नाम हटाए गए हैं तो तमाम फर्जी नाम वाली पुरानी लिस्ट से चुनाव क्यों कराए जा रहे हैं. 

बंगाल में जीत से लेकर UP की सियासत तक, अमरपाल मौर्य का विपक्ष पर निशाना

वोटर लिस्ट कौन सी सही?

उनके मुताबिक एसआईआर में राजस्थान से 43 लाख नाम हटाए गए हैं. पंचायत चुनाव में यह 43 लाख फर्जी और गलत लोग अगर मतदान करेंगे तो निष्पक्षता और पारदर्शिता नहीं रह पाएगी. संस्था ने यह सवाल पूछा है कि पुरानी वोटर लिस्ट सही थी या फिर SIR के बाद वाली. अगर पुरानी गलत थी तो नई लिस्ट से चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे हैं. इसके अलावा अगर नई वोटर लिस्ट सही नहीं है तो पुरानी में बदलाव क्यों किया गया?

चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

इलेक्शन वॉच के साथ ही पीयूसीएल और दूसरी संस्थाओं ने भी कहा है कि अगर पंचायत चुनाव में 43 लाख संदिग्ध वोट पड़ेंगे तो इसे निष्पक्ष चुनाव नहीं कहा जा सकता. इन संस्थाओं ने पंचायत से पहले हाल ही में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में भी पुरानी वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किए जाने पर पूरी प्रक्रिया को कटघरे में खड़ा किया है.  

राजस्थान के पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट के बहाने इन संस्थाओं ने एसआईआर को लेकर निशाना साधा है और कोर्ट जाने की भी बात कही है. उम्मीद जताई जा रही है कि कई संस्थाएं जल्द ही इस मामले को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है. 

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र



Source link

Related Posts

पाली में कमजोर मानसून से किसान परेशान, ‘फसलें जल गईं, बच्चों की फीस के पैसे नहीं’

राजस्थान के पाली जिले में इस साल कमजोर मानसून ने किसानों की कमर तोड़ दी है. जिले के…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक होमगार्ड ने पहले पत्नी की गला दबा कर हत्या की फिर…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर से जुड़े कुछ दस्तावेजों की सत्यता को लेकर सवाल उठे हैं. स्टील…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

फाजिल्का में चिट्टे की ओवरडोज से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है. मृतक की…

ByByPUJA KUMARI Oct 10, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top