• Home
  • खेल समाचार
  • दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Image

दूसरे टी20 में 249 बनाकर टीम इंडिया ने तोड़े 3 रिकॉर्ड, बनाया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर


वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने 249 रन बना दिए हैं. यह स्कोर बनाकर भारतीय टीम ने कई सारे रिकॉर्ड बना डाले हैं और यह अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का आठवां सबसे बड़ा स्कोर है. संजू सैमसन ने 82 रन बनाए, वहीं श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और ईशान किशन ने भी चौके-छक्कों की बारिश करते हुए खूब गदर मचाया.

अभिषेक शर्मा 20 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन उनके अलावा ईशान किशन ने 22 गेंद में 43 रन ठोक दिए. अय्यर ने 18 गेंद में 40, जबकि तिलक ने 18 गेंद में 44 रन बनाए. इस तरह टीम इंडिया 249 के स्कोर तक पहुंची. यहां जान लीजिए इतना बड़ा स्कोर करके भारतीय टीम ने कौन से 3 बड़े रिकॉर्ड तोड़े.

रांची में सबसे बड़ा स्कोर

भारत ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रांची के जेएससीए स्टेडियम पर 200 रनों का आंकड़ा छुआ है. यह इस मैदान पर T20I का सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले रांची में सबसे बड़ा स्कोर भारत के ही नाम था, जिसने 2016 में श्रीलंका के खिलाफ यहां 196 रन बनाए थे.

249 रन – भारत बनाम वेस्टइंडीज

196 रन – भारत बनाम श्रीलंका

176 रन – न्यूजीलैंड बनाम भारत

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टीम इंडिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले भारत का कैरेबियाई टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 244 रन था, जो उसने साल 2016 में बनाया था. बताते चलें कि यह टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का आठवां सबसे बड़ा स्कोर भी है.

2026 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ा टीम स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2026 में कोई टीम इतना बड़ा स्कोर नहीं बना पाई है. इस साल अब तक केवल एक टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ 200 या उससे अधिक स्कोर बना पाई थी. यह कारनामा दक्षिण अफ्रीका ने किया था, जिसने जनवरी महीने में कैरेबियाई टीम के खिलाफ 225 रन बनाए थे. मगर अब टीम इंडिया उससे आगे निकल गई है.

यह भी पढ़ें:

11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक



Source link

Related Posts

WCL में भारत का अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ, जानिए कब-कहां होगी LIVE स्ट्रीमिंग

एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में शानदार शतकीय पारी खेली, जिसके दम पर साउथ…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

IND vs WI 2nd T20 Highlights: अय्यर-गंभीर के सारे दांव पेंच फेल, 249 बनाकर भी हारा भारत; वेस्टइंडीज का ऐतिहासिक रन चेज

रांची में खेले गए दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. अक्षर…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

250 रन की शर्मनाक हार पर श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘जब ओस का…’

भारत और वेस्टइंडीज के बीच शुक्रवार (09 अक्टूबर) को दूसरा टी20 रांची में खेला गया. मुकाबला बहुत ही…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को बड़ा झटका, दिल्ली कैपिटल्स में नहीं मिलेगी ये जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स में लौटते ही ऋषभ पंत के रोल को लेकर बड़ा फैसला सामने आ गया है. IPL…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top