• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • शाहरुख खान की ‘किंग’ से नहीं होगा अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ का क्लैश, आगे बढ़ी रिलीज डेट
Image

शाहरुख खान की ‘किंग’ से नहीं होगा अनीत पड्डा की ‘शक्ति शालिनी’ का क्लैश, आगे बढ़ी रिलीज डेट


मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अनीत पड्डा स्टारर ये फिल्म बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज टाल दी गई है.

पहले ये फिल्म क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी है. ‘शक्ति शालिनी’ अब मार्च 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक नई रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

क्यों आगे बढ़ी ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज?

बताया जा रहा है कि मेकर्स शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ से बॉक्स ऑफिस क्लैश टालना चाहते हैं. इसी वजह से ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है. शाहरुख खान की ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में ‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज आगे बढ़ने से दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश टल सकता है.

अब ‘किंग’ से नहीं होगा ‘शक्ति शालिनी’ का क्लैस

‘शक्ति शालिनी’ की रिलीज डेट बदलने के पीछे बॉक्स ऑफिस क्लैश को एक बड़ी वजह माना जा रहा है. शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी. ऐसे में अगर दोनों फिल्में एक ही समय पर सिनेमाघरों में आतीं, तो इनके बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती थी. मेकर्स अपनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा मौका देना चाहते हैं. इसी वजह से फिल्म की रिलीज के लिए नई तारीख चुनी जा रही है.

‘शक्ति शालिनी’ होगी नाना पाटेकर का आखिरी फिल्म

ये फिल्म मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है और इसे आदित्य सरपोतदार ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अनीत पड्डा के अलावा दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर भी नजर आएंगे. माना जा रहा है कि ये नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म होगी. इसके अलावा, विशाल जेठवा भी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे.



Source link

Related Posts

‘थोड़ी शर्म करती’, नाना पाटेकर को ‘ईविल डेड’ कहने पर रोजलिन खान ने तनुश्री दत्ता को सुनाई खरी-खरी

नाना पाटेकर के निधन के बाद जहां बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है और सभी नेता-अभिनेता उन्हें श्रद्धांजलि…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘दृश्यम 3’ से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद तीन हिट देने वाले बने बॉलीवुड के पहले एक्टर

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है. इस दौरान इसकी कमाई…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते में सलमान खान से मांगा जवाब, 16 दिसंबर को अगली सुनवाई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म ‘काला हिरण’ को लेकर चल रहे विवाद के कारण चर्चा में हैं. सलमान…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘क्या मरने के बाद उत्पीड़न करने वाला…’ इस एक्ट्रेस ने किया तनुश्री दत्ता का सपोर्ट, नाना पाटेकर पर बोला हमला

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर ने निधन पर सेलेब्स और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top