• Home
  • ताजा खबरें
  • ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’
Image

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’


कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई ट्रेनें रद्द की गई हैं. वहीं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात नौ बजे से बंद रहेंगे. इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि युवाओं को कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं में दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता है.

सोनीपत में मीडिया के सवालों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ”ये भारत के युवा हैं, इनको कोई नहीं रोक सकता है प्रभु. जो लोग ऐसे भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं, उनसे मैं पूछता हूं कि कोई कितनी ट्रेनें रोक सकता है? कितनी कनेक्टिविटी रोकी जा सकती है? कितनी सड़कों को कोई जाम कर देगा. भारत के युवा हैं और वो दुनिया को रास्ता दिखाने की क्षमता रखते हैं और पीढ़ियों ने ये किया है, ऐसे में उन्हें कोई नहीं रोक सकता है.”

सीजेपी के प्रदर्शन से पहले कई ट्रेनें रद्द

सीजेपी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की योजना बनाई है. प्रदर्शन से एक दिन पहले पश्चिम रेलवे ने मुंबई से दिल्ली जाने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में शुक्रवार को बदलाव किया. वहीं एक एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी.  मुंबई सेंट्रल-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12951) और मुंबई सेंट्रल-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस (12953) के प्रस्थान समय में 5 घंटे की देरी की गई है.

इसके अलावा, बांद्रा टर्मिनस-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12247) को रद्द कर दिया गया है. डॉ. आंबेडकर नगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (20155), इंदौर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (09309), इंदौर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12415) और साबरमती-नयी दिल्ली एक्सप्रेस (12957) को भी कैंसिल कर दिया गया है. वहीं, उत्तर पश्चिम रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर को 13 ट्रेनें रद्द कीं. इसके साथ ही दिल्ली में 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले जम्मू मंडल की 4 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं.

ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी



Source link

Related Posts

अब यूपी बनाएगा हवाई जहाज का ईंधन! योगी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश को सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ) विनिर्माण का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

यूपी के स्टार्टअप्स को मिलेगा सरकारी ऑर्डर! कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में उत्तर प्रदेश स्टार्टअप…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

ज्ञानेश कुमार का जाना तय? इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने की बड़ी तैयारी

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार भले अभी इस्तीफा न दें लेकिन उनके इस्तीफे को लेकर कांग्रेस ने…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन

10 अक्टूबर को बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन बंद रहेंगे. डीएमआरसी के मुताबिक आज रात 9…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top