• Home
  • खेल समाचार
  • कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
Image

कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 


टेम्बा बवुमा की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. शुक्रवार (09 अक्टूबर) से पहला टेस्ट डरबन में खेला जाएगा. अफ्रीका ने बवुमा की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2025 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हराकर खिताब अपने नाम किया था. अब एक बार फिर अफ्रीका के सामने ऑस्ट्रेलिया की चुनौती है. 

मुकाबले से पहले आइए बवुमा की टेस्ट कप्तानी के रिकॉर्ड पर एक नजर डाल लेते हैं. उनका रिकॉर्ड काफी शानदार है. बवुमा की कप्तानी में अफ्रीका ने एक भी टेस्ट नहीं गंवाया है. बता दें कि बवुमा को फरवरी 2023 में डीन एल्गर के बाद अफ्रीका का रेड बॉल कप्तान बनाया गया था. अब उनका रिकॉर्ड बहुत की शानदार रहा है. 

टेम्बा बवुमा की कप्तानी में अफ्रीका ने नहीं गंवाया एक भी मैच 

टेम्बा बवुमा की कप्तानी में अफ्रीका ने 12 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों में अफ्रीका ने 11 में जीत हासिल की है. बाकी एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. इस तरह अफ्रीका ने बवुमा की कप्तानी में कोई टेस्ट नहीं गंवाया है. 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए अफ्रीका का प्लेइंग 11

एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन, डेविड बेडिंगम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को जेन्सन, साइमन हार्मर, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया. 

टेम्बा बावुमा का करियर 

टेम्बा बावुमा ने अब तक अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 66 टेस्ट, 57 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट की 114 पारियों में उन्होंने 38.10 की औसत से 3810 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 26 अर्धशतक निकले, जिसमें हाई स्कोर 172 रनों का रहा. वनडे की 55 पारियों में बवुमा ने 43.36 की औसत से 2168 रन बनाए हैं. यहां उनके नाम पर 6 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज है, जिसमें हाई स्कोर 144 रनों का है. बाकी टी20 इंटरनेशनल की 35 पारियों अफ्रीकी बल्लेबाज ने 21.61 की औसत और 118.16 के स्ट्राइक रेट 670 रन बना लिए हैं. उनके बल्ले से 1 फिफ्टी निकली हैं. 

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन



Source link

Related Posts

टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (09…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना

वैभव सूर्यवंशी ने छोटी सी उम्र में अपनी बल्लेबाजी से जिस तरह सबका ध्यान खींचा है, उससे उन्हें…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

अभिषेक शर्मा के निशाने पर T20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरे मैच में रचेंगे इतिहास

अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली की एक ऐसी स्किल बताई है, जिसे वो…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top