भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली की एक ऐसी स्किल बताई है, जिसे वो चुराना चाहते हैं. अभिषेक ने जवाब में कहा ‘सबकुछ’, उनका यह जवाब खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल इस समय भारत और वेस्टइंडीज की टी20 सीरीज चल रही है. इसी दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि वह दोनों देशों के दिग्गज क्रिकेटरों की एक स्किल चुराना चाहें तो वह कौन सी होगी.
अभिषेक खुद दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक के रूप में पहचान बना चुके हैं. खूब सारे छक्के-चौके लगाते रहते हैं. उनसे युवराज सिंह के बारे में भी पूछा गया, जो अभिषेक के गुरु कहे जाते हैं. अभिषेक ने बताया कि वे एमएस धोनी की मैच फिनिश करने की स्किल चुराना चाहते हैं.
विराट कोहली पर क्या बोले अभिषेक?
जब विराट कोहली की कोई एक स्किल चुराने का सवाल आया, तो अभिषेक शर्मा ने हंसते हुए कहा ‘सबकुछ’. विराट तीनों फॉर्मेट में संपन्न बल्लेबाज कहे जा सकते हैं, जो किसी भी परिस्थिति में ढल कर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं. विराट के पास टाइमिंग है, एक्यूरेसी, धैर्य के साथ-साथ आक्रामकता और क्या कुछ नहीं है, जिसके बलबूते उन्होंने 28000 से अधिक रन बनाए हैं.
युवराज-एमएस-रोहित धोनी पर भी बोले
युवराज सिंह, अभिषेक के मेंटॉर रहे हैं और दोनों के पर्सनल रिलेशन भी बहुत अच्छे हैं. अभिषेक ने कहा कि वे युवराज सिंह की मैच जिताने की काबिलियत चुराना चाहेंगे, जबकि एमएस धोनी का नाम आने पर उनकी मैच फिनिशिंग स्किल्स का जिक्र किया. याद कीजिए 2011 वर्ल्ड कप का वो फाइनल, जब धोनी ने 91 रन की पारी खेल टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था. दूसरी ओर युवराज उस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि वे रोहित शर्मा की गेंद को टाइम करने की स्किल चुराना चाहेंगे.
क्रिस गेल, पोलार्ड और ब्रावो
भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह क्रिस गेल की तीनों फॉर्मेट में खेलने की मानसिकता अपनाना चाहेंगे. वो ड्वेन ब्रावो के सेलिब्रेशन से बहुत प्रभावित होते हैं. कीरोन पोलार्ड का नाम आते ही अभिषेक ने ‘पावर’ कहा, ऐसा हो भी क्यों न. सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही उनके नाम 1000 से अधिक सिक्स हैं.
सुनील नरेन की बढ़िया इकोनॉमी रेट से बॉलिंग करने और आंद्रे रसेल को उन्होंने एक कम्पलीट ऑलराउंडर बताया और उनकी इसी स्किल को लेने की बात कही.
यह भी पढ़ें:
वैभव सूर्यवंशी के ‘सुपरस्टार’ बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना














