• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से…’
Image

रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से…’


मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष और तनाव के बीच गुरुवार (8 अक्टूबर, 2026) को सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित एयरपोर्ट तेज धमाकों से थर्रा गया. रियाद एयरपोर्ट पर हुए धमाकों को लेकर यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी के एयरपोर्ट की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल दागी है.

धमाके के बाद एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान से धुआं उठता हुआ भी देखा गया. वहीं, इस घटना के बाद से रियाद एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशंस बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं.

धमाके के डेढ़ घंटे पहले एयरपोर्ट पर आखिरी फ्लाइट हुई थी लैंड और टेकऑफ

रॉयटर्स ने एक चश्मदीद और घटना की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के हवाले से रिपोर्ट किया कि रियाद एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान से धुआं निकलता हुआ देखा गया. फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइटरडार24 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर बताया कि रियाद एयरपोर्ट को एक बार फिर से बंद कर दिया है. रियाद एयरपोर्ट पर इस धमाके से 80 मिनट से ज्यादा पहले आखिरी फ्लाइट लैंड हुई थी, जबकि 90 मिनट से ज्यादा पहले आखिरी फ्लाइट ने टेकऑफ किया था. 

यह घटनाक्रम हूतियों के सऊदी अरब के खिलाफ अभियान में एक महत्वपूर्ण बढ़ोत्तरी को दिखाता है. यमन का सिविल वॉर पिछले कई सालों तक करीब निष्क्रिय रहने के बाद व्यापक US-ईरान युद्ध के बीच एक बार फिर से तेज हो गया है.

हूतियों ने सऊदी एयरस्पेस को लेकर दी धमकी

हूती विद्रोहियों ने कहा कि उन्होंने रियाद एयरपोर्ट की तरफ बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की थी. वहीं, धमाके के बाद हूतियों ने धमकी देते हुए कहा कि वह सऊदी अरब के एयरस्पेस को बंद करने तक की परिस्थिति को पैदा कर सकता है.

रियाद की तरफ से यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकर के प्रति वफादार सुरक्षा बलों का समर्थन किए जाने के बाद हूतियों ने सऊदी अरब के शहरों और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए अपने हमले तेज किए हैं. हालांकि, सऊदी सरकार ने इस हमले और एयरपोर्ट के संचालन में आई परेशानी को लेकर फिलहाल किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है. इसके अलावा, हूतियों ने इलाके की एयरलाइंस और एयरपोर्ट्स को भी चेतावनी दी है. 

यह भी पढ़ेंः BLA और TTP के हमलों से पाक सेना त्रस्त, रिटायर्ड सैनिकों को वापस आने का आदेश



Source link

Related Posts

ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?

ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में हजारों लोग सड़कों पर उतर गए हैं. यह सभी राष्ट्रपति पद…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘घर में रहे, Video न शेयर करें’, भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

यूमन की ओर से लगातार सऊदी पर किए जा रहे हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार

पाकिस्तान की सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बयान दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि हम…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top