Image

मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बयान दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि हम इस्लामिक गणराज्य के साथ सार्थक बातचीत कर रहे हैं. मैं सभी को यह साफ कर देना चाहता हूं कि भले ही ईरान की हालत आर्थिक और सैन्य दोनों ही लिहाज से बहुत खराब है. भले ही नाकेबंदी पूरी तरह लागू रहेगी. इसके बावजूद हॉर्मुज से रिकॉर्ड मात्रा (कल रात ही 22 मिलियन बैरल) में तेल बह रहा है.

उन्होंने कहा कि इसमें से एक भी बैरल ईरान से न तो आ रहा है और न ही वहां जा रहा है. फिर भी हम 3 नवंबर को अमेरिका में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन से पहले किसी भी समय ईरान पर हमला नहीं करेंगे. ईरान के पास एटमिक हथियार नहीं होगा. 

क्या अमेरिका के 82 मिलिट्री एयरक्राफ्ट ड्रोन क्षतिग्रस्त हुए?

वहीं, न्यूज एपी ने बताया कि इस हफ्ते अपडेट की गई कांग्रेसन रिसर्च सर्विस की रिपोर्ट में बताया कि ईरान युद्ध में अमेरिका के कम से कम 82 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और ड्रोन या तो क्षतिग्रस्त हुए हैं या नष्ट हो गए हैं. नष्ट हुए एयरक्राफ्ट में वे भी शामिल हैं, जिन्हें अमेरिकी सेना ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है, साथ ही दर्जनों ऐसे ड्रोन भी हैं, जिनके बारे में सेना ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया है. 

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए 81 एयरक्राफ्ट में 45 MQ-9 रीपर ड्रोन, 12 F-15E स्ट्राइक ईगल जेट, सात KC-135 स्ट्रैटोटैंकर एरियल रीफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और एक F-35A लाइटनिंग II फाइटर जेट शामिल हैं. 

ईरान के एटमिक चीफ क्या बोले? 
वहीं, ईरान के एटमिक चीफ मोहम्मद इस्लामी ने कहा है कि अमेरिका के प्रेशर और धमकियों के बावजूद तेहरान यूरेनियम संवर्धन के अपने अधिकार को नहीं छोड़ेगा. न ही अपने भंडार को सौंपेगा. उन्होंने संवर्धन को ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु इंडस्ट्री का एक जरूरी हिस्सा बताया है. साथ ही कहा है कि ऐसी गतिविधियां परमाणु नॉन प्रोलिफेरेशन ट्रीटी के तहत इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के अनुरूप हैं. 



Source link

Related Posts

रियाद एयरपोर्ट पर धमाका, विमान से निकला धुआं, हूति बोले- ‘हमने बैलिस्टिक मिसाइल से…’

मध्य पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष और तनाव के बीच गुरुवार (8 अक्टूबर, 2026)…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?

ब्राजील की राजधानी रियो डी जनेरियो में हजारों लोग सड़कों पर उतर गए हैं. यह सभी राष्ट्रपति पद…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

‘घर में रहे, Video न शेयर करें’, भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

यूमन की ओर से लगातार सऊदी पर किए जा रहे हमलों के बीच भारत ने वहां रह रहे…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार

पाकिस्तान की सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच जारी…

ByByPUJA KUMARI Oct 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top