• Home
  • खेल समाचार
  • कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम
Image

कीरोन पोलार्ड को अगले सीजन के लिए सुपर किंग्स ने खरीदा, मिली बड़ी रकम


वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को जोबर्ग सुपर किंग्स ने 2027 एसए 20 सीजन के लिए अपना हिस्सा बना लिया है. इससे पहले पोलार्ड एमआई केपटाउन के लिए खेल चुके हैं. सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने 39 साल के पोलार्ड को 1.5 मिलियन रैंड में खरीदा है. भारतीय रुपये में यह रकम करीब 87 लाख रुपये बनती है. पोलार्ड के ऊपर ऑलराउंडर के रूप में बड़ी जिम्मेदारी होगी. 

अप्रैल 2022 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देने वाले पोलार्ड ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखा है. वह दुनिया की तमाम अलग-अलग टी20 लीग्स में खेलते नजर आते हैं. हालांकि वह सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. मुंबई इंडियंस के साथ लंबे वक्त जुड़े रहने के बाद पोलार्ड ने आईपीएल को अलविदा कहा था. 

एसए 20 में अब तक पोलार्ड का प्रदर्शन 

पोलार्ड ने एसए 20 में अब तक कुल 12 मैच खेल लिए हैं. इन मैचों की 11 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 29.57 की औसत और 171.07 के स्ट्राइक रेट से 207 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका हाई स्कोर 33* रनों का रहा. वहीं लीग में गेंदबाजी करते हुए पोलार्ड ने 8 पारियों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट फिगर 2/22 का रहा. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आगामी सीजन में अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए कैसा परफॉर्म करते हैं. 

कीरोन पोलार्ड का टी20 करियर 

पोलार्ड का टी20 करियर बहुत लंबा हो चुका है. उन्होंने 2006 में टी20 डेब्यू किया था. वह लगातार 20 सालों से फॉर्मेट में खेल रहे हैं. अब उन्होंने 754 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 671 पारियों में पोलार्ड ने 31.71 की औसत और 150.92 के स्ट्राइक रेट से 14999 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 71 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 104 रनों का रहा. बाकी 436 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 25.36 की औसत से 341 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 4/15 का रहा. उनकी इकॉनमी 8.27 की है. वह 8 बार ‘4-विकेट हॉल’ ले चुके हैं. 

 

यह भी पढ़ें: टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1



Source link

Related Posts

टी20 इंटरनेशनल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 बल्लेबाज, जानें कौन है नंबर-1

टी20 इंटरनेशनल में ओपनिंग करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी चुनौती होती है. शुरुआत के ओवरों में…

ByByPUJA KUMARI Oct 8, 2026

Explained: अलग-अलग राज्यों में इनाम की राशि अलग क्यों? हरियाणा में ₹3 करोड़, कर्नाटक में सिर्फ ₹35 लाख

एशियन गेम्स 2026 में जब भारतीय खिलाड़ियों ने पदकों की बरसात की, तो हर राज्य ने अपने खिलाड़ियों…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से धूल…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

टेस्ट, वनडे और टी20… तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले 7वें भारतीय बने श्रेयस अय्यर

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया है. वह इंटरनेशनल क्रिकेट…

ByByPUJA KUMARI Oct 7, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top