• Home
  • खेल समाचार
  • तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
Image

तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल


भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में तीसरा व अंतिम वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के ओपनर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इसी कारण कप्तान शाई होप को ओपनिंग के लिए आना पड़ा. अब इस मैच में ज्वेल एंड्रयू का बैटिंग करना काफी मुश्किल है. 

शनिवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान नमन धीर का कैच लेते समय वेस्टइंडीज के विकेटकीपर ओपनर बल्लेबाज ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें एक्स-रे के लिए अस्पताल ले जाया गया. ज्वेल एंड्रयू को चोट भारत की पारी के 36वें ओवर की लास्ट गेंद पर लगी. 

गुडाकेश मोती की गेंद पर नमन धीर ने कवर की तरफ हवा में शॉट खेला. वहां तैनात एंड्रयू ने शानदार कैच लपका, लेकिन वह कैच लेने के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए. इसके बाद उन्हें तुरंत मेडिकल मदद और आगे की जांच के लिए मैदान से बाहर जाना पड़ा. 

इसके बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा कि एंड्रयू 352 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की पारी की शुरुआत नहीं कर पाएंगे और जॉन कैंपबेल के साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शाई होप संभालेंगे. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के मेडिकल अपडेट में कहा गया, “भारतीय पारी के दौरान नमन धीर को आउट करने के लिए कैच लेते समय उंगली में चोट लगने के बाद ज्वेल एंड्रयू एक्स-रे के लिए अस्पताल गए हैं. एंड्रयू को मूल रूप से पारी की शुरुआत करनी थी. अब कप्तान शाई होप ओपनिंग में जॉन कैंपबेल का साथ देंगे.”

चोट के कारण हुए इस बदलाव का मतलब है कि कैंपबेल को इस सीरीज में कप्तान होप के रूप में तीसरा ओपनिंग पार्टनर मिला. 
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए हैं. भारतीय टीम 4 के स्कोर पर 2 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद रोहित शर्मा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ तीसरे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला. रोहित 92 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद केएल राहुल ने 87 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 129 रन नाबाद पारी खेली, जबकि गायकवाड़ ने 5 बाउंड्री के साथ 57 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए जायडेन सील्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए, जबकि कीमो पॉल ने 2 विकेट चटकाए. एक विकेट गुडाकेश मोती को मिला.

यह भी पढ़ें- 

भारत की नो हैंड-शेक नीति कायम, एशियन गेम्स फाइनल में भी PAK खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ



Source link

Related Posts

गुरनूर बरार के नाम ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले बने गेंदबाज

भारत के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार के नाम पर सबसे ज्यादा रन खर्च करने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…

ByByPUJA KUMARI Oct 4, 2026

6,6,6,6,6,6… युवराज सिंह ने जड़े 6 छक्के, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 46 रनों से हराया

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2026) में शनिवार को इंडिया चैंपियंस और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के बीच मैच खेला…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

शाई होप सबसे ज्यादा शतक लगाने में नंबर-1, एमएस धोनी और एबी डिविलियर्स से इतना आगे

वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने शनिवार (03 अक्टूबर) को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

IND vs WI 3rd ODI Highlights: 351 रन बनाकर हारा भारत, तीसरे वनडे में शाई होप ने अकेले वेस्टइंडीज को दिलाई जीत

न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेले गए तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 5 विकेट से हरा…

ByByPUJA KUMARI Oct 3, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top