• Home
  • देश-दुनिया की खबरें
  • हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
Image

हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • घायल भारतीय पायलट ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया।

दुबई से इजरायल के तेल अवीव जाने वाले फ्लाईदुबई के विमान FZ1073 के कॉकपिट में बुधवार (30 सितंबर, 2026) को ओमानी को-पायलट ने प्लेन को अपने कब्जे में लेने की कोशिश में जिस मुख्य पायलट पर हमला किया था, उसकी पहचान अब सामने आ चुकी है. विमान के मुख्य पायलट की पहचान कैप्टन स्मित मच्छर के रूप में हुई है, जो भारतीय मूल से नागरिक हैं.

दरअसल, विमान के कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प की बात सामने आई, जिसमें ओमानी मूल के को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर हमला किया, जिसके बाद वह खून से लथपथ हो गए थे. इस घटना के बाद प्लेन की इसके मूल गंतव्य से डायवर्ट करके सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

कौन है स्मित मच्छर?

कैप्टन स्मित मच्छर भारतीय मूल के एक पायलट हैं, जिन्होंने साल 2022 के जून महीने में डायरेक्ट-एंट्री कैप्टन के रूप में फ्लाईदुबई एयरलाइन को जॉइन किया था. वह फिलहाल दुबई में कार्यरत हैं. फ्लाईदुबई में शामिल होने से पहले स्मित मच्छर स्पाइसजेट एयरलाइन में भी पायलट के तौर पर काम कर चुके हैं. उन्होंने स्पाइसजेट में 11 सालों से ज्यादा वक्त तक काम किया. इस दौरान उन्होंने स्पाइसजेट में सीनियर कमांडर और बाद में लाइन ट्रेनिंग कैप्टन के रूप में भी जिम्मेदारियां संभाली हैं. 

स्मित मच्छर के लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उनके पास 13 सालों से ज्यादा का कमर्शियल फ्लाइंग एक्सपीरियंस है और स्पाइसजेट के साथ काम करने के दौरान उन्होंने 9,500 से ज्यादा फ्लाइंग आवर्स पूरे किए हैं. इसमें से 6,400 घंटे से ज्यादा पायलट-इन-कमांड के तौर पर थे. वहीं, उन्होंने बोइंग 737 विमानों पर 9,750 फ्लाइंग आवर्स पूरे किए हैं. इसमें B737-800 और B737 मैक्स 8/9 भी शामिल हैं.

इसके अलावा, उन्होंने लाइन ट्रेनिंग, पायलट चेक और मेंटरिंग का काम भी किया. साथ ही, उनके प्रोफेसनल प्रोफाइल में क्रू रिसोर्स मैनेजमेंट, फ्लाइट स्टैंडर्ड्स, कॉम्प्लायंस और बोइंग 737 ऑपरेशंस में एक्सपर्टीज का भी जिक्र है.

इजरायली अधिकारियों ने कैप्टन स्मित के बारे में क्या कहा?

वाइनेट (Ynet) की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों ने घटना के संबंध में कहा कि कॉकपिट में हिंसक झड़प के दौरान चाकू लगने के बावजूद भारतीय मूल के पायलट स्मित मच्छर ने प्लेन के कंट्रोल को पूरी तरह से ओमानी को-पायलट के हाथों में नहीं जाने दिया. कैप्टन स्मित ने विमान को क्रैश होने से बचाया और सभी यात्रियों की जान बचाई, जबकि उन्होंने विमान में सवार अन्य यात्रियों की मदद से ओमानी को-पायलट पर नियंत्रित किया. 

यह भी पढ़ेंः फ्लाईदुबई घटनाः ओमानी को-पायलट क्रैश करना चाहता था विमान, भारतीय पायलट ने बचाया



Source link

Related Posts

पायलटों की लड़ाई या आतंकी साजिश? दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में आखिर क्या हुआ

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर 2026) को उस समय…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

जिनपिंग के सबसे खास की पहचान आ गई बाहर, जानें कौन हैं “झोउ होंग्जू”?

सालों से चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिग के पीछे परछाई की तरह दिखने वाले रहस्यमयी सुरक्षाकर्मी की आखिरकार पहचान…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

‘चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन…’, प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को पायलटों के बीच हिंसक विवाद के चलते सऊदी…

ByByPUJA KUMARI Sep 30, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top