Image

इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा


इमरान खान के बेटे कासिम ने एक इंटरव्यू के दौरान शहबाज सरकार के उस कदम की ओर इशारा किया है, जिसमें पूर्व पाकिस्तान पीएम के केस को निपटाने और जेल से रिहाई पाने के लिए कोई ऑफर डील की हो. कासिम ने कहा है कि पिता से मिलना फिलहाल उनकी कल्पना में भी नहीं आता है. वहीं, उन्हें जेल से छुड़ाने के लिए तैयार हैं. 

सीबीसी न्यूज के हवाले से सामने आया है कि कासिम चाहते हैं कि उनके पिता को आजादी पाने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ किसी तरह की डील करें.

हालांकि, यह साफ नहीं है कि अधिकारियों ने खान को उनके खिलाफ केस निपटाने और जेल से रिहाई के लिए कोई डील ऑफर की है या नहीं. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

मुझे नहीं लगता कि पिता मानेंगे: कासिम

कासिम का कहना है कि अगर मैं अपने स्वार्थ के बारे में सोचूं तो मैं चाहूंगा कि वह डील मान लूं, लेकिन जमीनी हकीकत के बारे में मुझे जानकारी नहीं है. 7 महीने से ज्यादा समय से उनके पिता से बात नहीं हुई है. 

कासिम ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि उनके पिता किसी डील के लिए हां कहेंगे, क्योंकि कई राजनीतिक भी कैद में हैं. इनमें उनके परिवार के लोग भी शामिल है. मैं उनसे बात करना चाहूंगा. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि हम उनसे बात कर सकें. साथ ही कई अन्य बातें भी कही थी, जिनका पालन नहीं किया गया है. 

अपने पिता के बारे में बात करते हुए कासिम ने कहा कि वह बहुत बहुत इच्छाशक्ति वाले शख्स हैं. कई अन्य राजनीतिक कैदी भी हैं. इनमें हमारे परिवार के लोग हैं. इसलिए उनके लिए हां कहना मुश्किल है.  

पिछले कुछ वक्त से इमरान की सेहत बिगड़ने की खबर

पिछले कुछ वक्त से इमरान की जेल में हालात बिगड़ने की खबर आई है. ऐसे में बताया जा रहा है कि उनकी आंख की रोशनी भी कम हुई है. मेडिकल जांच के लिए उन्हें कई बार अस्पताल ले जाया गया है. इधर, इमरान की पार्टी पीटीआई लगातार सरकार पर प्रेशर बना रही है. हाल ही में एक देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की योजना भी बनाई गई थी, लेकिन बातचीत की संभावना के बाद से इसे टाल दिया गया है.

खान 14 साल की सजा काट रहे हैं. उनपर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. परिवार और वकीलों का आरोप है कि इमरान को एक छोटी से कोठरी में रखा हुआ है, वह 23 घंटे उसी में रहते हैं. वहीं, पाकिस्तानी अधिकारी इस तरह को आरोपों को सिरे से नकारते नजर आए हैं. 



Source link

Related Posts

मार गिराए 28 चरमपंथी लड़ाके, 32 को पकड़ा; पाक-अफगानिस्तान में फिर बढ़ा तनाव

पाकिस्तान से सीमा पार कर अफगान सीमा में घुसे 28 चरमपंथी लड़ाकों को मार गिराया है. सीमा पर…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

दो बार बाल-बाल बचे थे मुजतबा, मलबे के ढेर से ईरान के सुप्रीम लीडर बनने की पूरी कहानी

अमेरिका और ईरान के साथ छिड़ी जंग के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई को लेकर चौंकाने…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, ‘उनकी हिम्मत नहीं है कि वे…’

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरकी सेना को पीछे धकेलने की दावा…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों से चल रहे सऊदी अरब के संघर्ष के बीच इजरायल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top