Image

PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!


पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर के रावलाकोट में पिछले 112 दिन से जारी विद्रोह में अवामी एक्शन कमेटी ने आज (28 सितंबर) को बड़ा ऐलान करते हुए पीओके के लोगों से 3 अक्टूबर तक अगले 2 महीने का राशन खरीद कर घर में रखने की अपील की है. 

अवामी एक्शन कमेटी के मुताबिक 4 अक्टूबर को पीओके के लोगो के साथ हुए धोखे के 1 साल पूरे होने पर अब रावलाकोट में विद्रोह के अगले निर्णायक चरण का ऐलान किया जाएगा. साथ ही अवामी एक्शन कमेटी के नेता सरदार उमर नजीर ने 4 अक्टूबर के दिन पूरे पीओके में लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों के बाहर पीओके का झंडा और काला झंडा लेकर निकले.

‘2 महीने का राशन घर पर रखें’

रावलाकोट के डी चौक पर लोगों से 2 महीने के राशन का घर पर भंडारण करने की अपील और विद्रोह को निर्णायक चरण में ले जाने के साथ साथ उमर नजीर ने ये भी कहा कि 3 अक्टूबर तक लोग अगले 2 महीने के लिए खुद को हर परिस्थिति के लिए तैयार कर लें. साथ ही उमर नजीर ने 4 अक्टूबर को सभी लोगों से ईदगाह मैदान पहुंचने की अपील की है.

उन्होंने कहा कि पीओके के लोगों से कहा कि 4 अक्टूबर से पहले ही लोग तैयारी कर लें क्यूंकि 4 अक्टूबर के ऐलान के बाद ऐलान पर अमल करने के लिए ज्यादा समय नहीं होगा.  4 अक्टूबर को आवामी एक्शन कमेटी पीओके में 7 जून से जारी विद्रोह में क्या बड़ा और निर्णायक ऐलान करेगी और कदम उठाएगी, इस पर सरदार उमर नजीर ने पत्ते नहीं खोले.

क्यो बोले सरदार अमान खान?

2 दिन पहले LoC के पास मंढोल गांव में 25 हजार लोगों को संबोधित करते हुए अवामी एक्शन कमेटी के सदस्य सरदार अमान खान ने कहा था कि आने वाले दिनों में LoC से पाकिस्तानी बाड़ हटा कर भारत के पुंछ और मेंढर के साथ जुड़ने के लिये प्रदर्शन शुरू किया जाएगा.

ऐसे में देखना होगा कि 4 अक्टूबर को आधिकारिक रूप से अवामी एक्शन कमेटी विद्रोह को निर्णायक चरण में ले जाने के लिए कौन सा ऐलान करती है जिसके लिए लोगों से पहले ही 2 महीने का राशन इकट्ठा करके घर में रखने की अपील की गई है.

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट

शहबाज सरकार की उड़ेगी नींद

4 अक्टूबर को इमरान खान की पार्टी पीटीआई का भी इस्लामाबाद में लॉन्ग मार्च है और खैबर पख्तूनख़्वाह प्रांत के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी के नेतृत्व में लाखों पीटीआई के कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की रिहाई के लिए इस्लामाबाद तक कूच करना है ऐसे में आने वाली 4 अक्टूबर को पीटीआई के लॉन्ग मार्च के साथ साथ अब पीओके में भी निर्णायक ऐलान ने पाकिस्तान की सरकार और एजेंसियों की नींद जरूर उड़ा दी है.

दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल

 



Source link

Related Posts

ट्रंप ने बदला होर्मुज का नाम तो गुस्से में आए मोजतबा खामेनेई, ‘उनकी हिम्मत नहीं है कि वे…’

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अमेरकी सेना को पीछे धकेलने की दावा…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों से चल रहे सऊदी अरब के संघर्ष के बीच इजरायल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

नेपाल : हिमस्खलन से अब तक 4 शव बरामद, 12 अब भी गायब

नेपाल की हिमलुंग हिमाल चोटी पर बीते दिन हुए हिमस्खलन के बाद, सोमवार को दो और शव बरामद…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा

इमरान खान के बेटे कासिम ने एक इंटरव्यू के दौरान शहबाज सरकार के उस कदम की ओर इशारा…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top