Image

क्या आप हथियार खरीदेंगे? US राजदूत का दावा- जिनपिंग को ट्रंप ने दिया ऑफर


चीन में अमेरिकी राजदूत डेविड परड्यू ने ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच हुई मुलाकात को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने रविवार को कहा है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सामने ताइवान को हथियारों की प्रस्तावित बिक्री को सही ठहराया है.

उन्होंने इसे दुनिया भर में वॉशिंगटन की तरफ से की जाने वाली कई बिक्री में से एक बताया है, साथ ही इसे बेहद ही कम बताया है. इसके अलावा ट्रंप ने चीन को भी प्रस्ताव दिया है कि क्या वे अमेरिकी हथियार खरीदेंगे? डेविड परड्यू ने कहा है कि ट्रंप ने अपने उभरते हुए जियोपॉलिटिकल प्रतिद्वंदी को अमेरिका से हथियारों की बिक्री की संभावना पर बात की है.

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा अप्रत्याशित प्रस्ताव था, जिसे अगर पूरा किया जाता तो चीन और ताइवान के प्रति अमेरिका की पीढियां पुरानी नीति उलट जाती. संभावित रूप से अमेरिकी तकनीक किसी संभावित दुश्मन के हाथ लग सकती थी. 

प्रस्ताव कब दिया, इसकी पुष्टी नहीं हुई

फॉक्स न्यूज संडे पर शैनन ब्रीम से बात करते हुए परड्यू ने हालांकि ये नहीं बताया कि यह प्रस्ताव कब दिया गया था. ब्रीम ने पूछा है कि क्या अमेरिका चीनी राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ताइवान को हथियार देने से इनकार कर रहा है? इस पर परड्यू ने कहा कि ट्रंप ताइवान के मामले में उतने ही मजबूत हैं, जितना मैंने किसी को देखा है. उन्होंने उसे बहुत सारे हथियार बेचे हैं.

परड्यू ने यह भी कहा है कि ट्रंप और शी ताइवान को भविष्य में अमेरिकी हथियारों की बिक्री के बारे में बातचीत करते रहते हैं. ट्रंप अक्सर कहते हैं कि अरे हम दुनिया भर में दूसरे लोगों को हथियार बेचते हैं. उन्होंने असल में एक बार शी से पूछा कि वे कुछ अधिकार खरीदना चाहते हैं. अमेरिका अपने कानूनों के तहत ताइवान को अपनी रक्षा करने के साधन उपलब्ध कराने के लिए बाध्य हैं. ताइवान को एक देश के रूप में मान्यता ने देने के बावजूद, अमेरिका इस द्वीप का सबसे मजबूत अनौपचारिक समर्थक और हथियार देने वाला देश है. हालांकि, मई में हुई ट्रंप और शी की बैठक के दौरान चीन की मांग पर अमेरिका ने 14 अरब डॉलर के रिकॉर्ड तोड़ पैकेज की बिक्री रोक दी थी. ट्रंप ने ताइवान को हथियारों की बिक्री को चीन के साथ बातचीत में एक बहुत अच्छा दांव बताया है. 





Source link

Related Posts

ईरान को घेरने की प्लानिंग? इजरायली PM नेतन्याहू ने किया UAE का सीक्रेट दौरा

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों से चल रहे सऊदी अरब के संघर्ष के बीच इजरायल…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

नेपाल : हिमस्खलन से अब तक 4 शव बरामद, 12 अब भी गायब

नेपाल की हिमलुंग हिमाल चोटी पर बीते दिन हुए हिमस्खलन के बाद, सोमवार को दो और शव बरामद…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

इमरान की रिहाई के लिए शहबाज सरकार ने पेश की डील? बेटे कासिम ने किया इशारा

इमरान खान के बेटे कासिम ने एक इंटरव्यू के दौरान शहबाज सरकार के उस कदम की ओर इशारा…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात के बाद US-चीन ने किया ये खेल! अब दिल्ली को रहना होगा अलर्ट

दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे तीखे व्यापारिक…

ByByPUJA KUMARI Sep 29, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top