Image

निर्यातकों को राहत के उपाय पर हो रहा विचार


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय उद्योग और निर्यातकों से कहा कि वे अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क से घबराएं नहीं। उन्होंने निर्यातकों को भरोसा दिया कि सरकार सक्रियता से काम कर रही और ऐसे समाधान…

Last Updated: अप्रैल 9, 2025 | 11:01 PM IST

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय उद्योग और निर्यातकों से कहा कि वे अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क से घबराएं नहीं। उन्होंने निर्यातकों को भरोसा दिया कि सरकार सक्रियता से काम कर रही और ऐसे समाधान तलाश रही है जो देश के सर्वोत्तम हित में हों।

घटनाक्रम के जानकार लोगों ने बताया कि निर्यातकों से सतर्क रहने तथा अन्य देशों को अमेरिका द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों से बचने के लिए भारत का उपयोग नहीं करने देने के लिए कहा गया है।

गोयल ने वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल, विदेश व्यापार महानिदेशक संतोष कुमार सारंगी सहित वाणिज्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ अमेरिका द्वारा लगाए गए जवाबी शुल्क के प्रभाव पर निर्यात संवर्धन परिषदों और उद्योग समूहों से चर्चा की।

अमेरिका ने 9 अप्रैल से विभिन्न देशों से आयात पर 10 फीसदी से 50 फीसदी तक का जवाबी शुल्क लगा दिया है। भारत पर 26 फीसदी का शुल्क लगाया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अनिश्चितताओं को देखते हुए गोयल ने निर्यातकों से कहा कि वे घबराएं नहीं बल्कि मौजूदा हालात में सकारात्मक पहलुओं पर ध्यान दें। उन्होंने निर्यातकों को भरोसा दिलाया कि सरकार वैश्विक व्यापार में हाल के बदलावों से निपटने में उनकी मदद करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराएगी।

निर्यातकों से कहा गया है कि सरकार घरेलू तटों पर आने वाले आयात पर भी नजर रख रही है ताकि चीन, वियतनाम और पड़ोसी देशों से माल भारत न आने पाए। ऐसा इसलिए है क्योंकि अमेरिका ने भारत पर 26 फीसदी शुल्क की तुलना में इन देशों पर अधिक जवाबी शुल्क लगाया है। चीन के मामले में शुल्क अब बढ़कर 100 फीसदी से भी अधिक हो गया है।



Source link

Related Posts

रीपो कम, रुख किया नरम

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति ने आज सर्वसम्मति से लगातार दूसरी…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी पर भारत की नजर: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क का…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

भारत के पास ट्रंप टैरिफ से मौका: गुलाटी

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निर्यात पर 26 प्रतिशत शुल्क प्रभावी होने के बाद अधिकतम फायदा…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

ADB ने घटाया भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने अप्रैल 2025 की अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के सकल घरेलू उत्पाद…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top