Image

ट्रंप की ट्रेड पॉलिसी पर भारत की नजर: जयशंकर


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क का प्रभाव फिलहाल ज्ञात नहीं है और इस स्थिति से निपटने के लिए भारत की रणनीति इस साल के अंत तक वाशिंगटन के साथ…


S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर | फाइल फोटो

Last Updated: अप्रैल 9, 2025 | 10:39 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क का प्रभाव फिलहाल ज्ञात नहीं है और इस स्थिति से निपटने के लिए भारत की रणनीति इस साल के अंत तक वाशिंगटन के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता करना है।

शुल्क को लेकर अमेरिकी नीति पर पहली विस्तृत प्रतिक्रिया के तहत जयशंकर ने कहा कि भारत शायद एकमात्र देश है जो ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद वाशिंगटन के साथ व्यापार सौदे को अंतिम रूप देने के लिए समझ कायम करने के स्तर तक पहुंच गया है। विदेश मंत्री ने भारत समेत लगभग 5 देशों के खिलाफ व्यापक शुल्क लागू होने के कुछ घंटों बाद यह टिप्पणी की है। इससे बड़े पैमाने पर व्यापार व्यवधान और वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका पैदा हो गई है।

भारत उन देशों में से एक है, जिन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने में सतर्क रुख अपनाया है। भारत ने कहा कि वह द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर ट्रंप प्रशासन के साथ बातचीत कर रहा है। न्यूज 18 राइजिंग इंडिया सम्मेलन में जयशंकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात करना संभव है कि इसका क्या असर होगा, क्योंकि हम नहीं जानते। हमारी रणनीति क्या है? मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है।’

उन्होंने कहा, ‘हमने तय किया कि हम इन मुद्दों पर ट्रंप प्रशासन से जल्द ही बातचीत करेंगे। हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि इस साल के अंत तक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत करने की कोशिश की जाएगी।’ फरवरी में वाशिंगटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद, दोनों पक्षों ने 2025 के अंत तक बीटीए के पहले चरण पर बातचीत करने की घोषणा की थी। जयशंकर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि राष्ट्रपति ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद भारत एकमात्र देश है, जो वास्तव में सैद्धांतिक रूप से इस तरह की समझ तक पहुंच पाया हैं।’



Source link

Related Posts

निर्यातकों को राहत के उपाय पर हो रहा विचार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज भारतीय उद्योग और निर्यातकों से कहा कि वे अमेरिका…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

भारत के पास ट्रंप टैरिफ से मौका: गुलाटी

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के निर्यात पर 26 प्रतिशत शुल्क प्रभावी होने के बाद अधिकतम फायदा…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

ADB ने घटाया भारत की जीडीपी ग्रोथ अनुमान

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने अप्रैल 2025 की अपनी ताजा रिपोर्ट में भारत के सकल घरेलू उत्पाद…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

भारत अमेरिका के खेल में न फंसे: जेफरी सैक्स

जाने माने अर्थशास्त्री और संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) में सलाहकार प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने खासकर चीन के…

ByByPUJA KUMARI Sep 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top