• Home
  • खेल समाचार
  • विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
Image

विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड


तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया. विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 139 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड बनाए. हालांकि उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड नहीं मिला. कुलदीप यादव ने कहा कि कभी कभी आपको ये अवार्ड लेने में अजीब सा लगता है.

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295 रन बनाए थे. कुलदीप यादव ने महत्वपूर्ण 4 विकेट लिए थे, जिसमें दोनों ओपनर्स के विकेट भी शामिल थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए शुभमन गिल ने शतक जड़ा, विराट कोहली ने नाबाद 139 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 4 बड़े रिकॉर्ड बनाए.

15000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज

विराट कोहली ने इस पारी के दौरान अपने 15000 वनडे रन पूरे किए, वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने इस आंकड़े को छुआ है. कोहली सबसे तेज 15000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने.

वनडे में घर पर 7000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक देश में 7 हजार वनडे रन बनाए. इससे पहले सचिन तेंदुलकर एक देश में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जिन्होंने भारत में 6976 वनडे रन बनाए.

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 10 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी भी की. एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक के मामले में कोहली सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ 10-10 शतक लगाए हैं.

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

विराट कोहली ने 139 रनों की पारी में 9 छक्के लगाए, ये एक वनडे पारी में उनके द्वारा सबसे ज्यादा छक्के हैं. हालांकि उन्हें फिर भी प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिला.

POTM अवार्ड लेकर क्या बोले कुलदीप यादव

कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जो गेंदबाजी में गेम चेंजर साबित हुए. उन्होंने 4 विकेट लिए, जिसमें दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट शामिल रहे. हालांकि अवार्ड लेने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें गिल और विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर बहुत मजा आया और कभी कभी आपको प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने में भी अजीब सा लगता है.



Source link

Related Posts

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक जड़कर शुभमन गिल ने बनाया ये रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शुभमन गिल ने एक बार फिर दिखा दिया कि बड़ी पारी खेलने…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘अब मेरे सामने एक चैलेंज है…’ WI के खिलाफ 139 रन बनाने के बाद बोले विराट कोहली

139 रन की पारी के बाद विराट कोहली के पास जश्न मनाने की वजह तो थी, लेकिन उनका…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

रोहित-विराट जड़ेंगे शतक या गेंदबाज बरपाएंगे कहर? जानें पहले वनडे की पिच रिपोर्ट

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत में कैरेबियाई टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

IND vs WI 1st ODI Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी रविवार, 27…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top