• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान
Image

‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान


समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास कार्यो पर तीखा हमला बोला. साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मान देने की भी बात कही है. सपा चीफ ने ऐलान किया अगर हमारी सरकार बनी तो खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख सम्मान राशि मुहैया कराएंगे.

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर जो बैठक हुई है और उसमे जो फैसले लिए गए हैं वो सब आने वाले मेनिफेस्टों में शामिल करेंगे. स्पोर्ट्स के लिए जितना बजट होना चाहिए था उतना बजट नहीं है. स्पोर्ट्स में ऑवर ऑल  स्ट्रक्चर को बदलेंगे. हमारे मुख्यमंत्री के खेल तो आप सभी जानते हैं. खिलाड़ियों से वादा करते हैं कि खेल के साथ कोई खेल नहीं होने देंगे.

सपा चीफ ने बताया कि मैंने एक वीडियो देखा था. जिसमें मुख्यमंत्री जी बॉस्केट बॉल खेल रहे थे. जिसमें बॉल जा ही नहीं रही थी. बुलडोज़र लेकर जाते तो शायद बॉल चली जाती. उन्हें भी आराम रहता. अखिलेश यादव ने कहा कि स्पोर्ट के लिए गांव से प्रतिभा निकालने का काम करेंगे.

खिलाड़ियों को लेकर और क्या बोले सपा चीफ

अखिलेश यादव ने कहा कि ग्राम ब्लॉक district और स्टेट लेवल पर स्पोर्ट्स को बढावा देने के लिए जो structure चेंज करना पड़ेगा वो काम हम करेंगे. खिलाड़ियों की सुविधाओं और उनके लिए भी काम किया जाएगा. ताकि यूपी के खिलाड़ी अंतर्राष्टीय स्तर पर नाम रोशन करें. अखिलेश यादव ने बताया कि यह सरकार अभी 11 लाख देती थे अब 21 लाख राशि दी जाएगी. इधर जो स्पोर्ट्स और खिलाड़ियों की हालत है. 

रवि किशन के वायरल वीडियो पर अखिलेश की प्रतिक्रिया

गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला का एक पार्षद के साथ बातचीत का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें वे पार्षद से कह रहे हैं कि सपा ज्वाइन कई लेहला का? दरअसल पार्षद ने सवाल पूछा कि नालियों में पानी भरा है और जगह-जगह जलभराव है. इसके जवाब में रवि किशन ने भोजपुरी में यह बात कही. 

अब इसके जवाब में सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भोजपुरी में पलटवार किया है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने भोजपुरी में कहा कि मेंबर बनी अब त सरकार बनी. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी के जितने नेताओं ने गांव गोद लिया. उन्होंने उन्हें अनाथ छोड़ दिया. गोरखपुर में जो हो रहा है मुझे लगता है कि यह आपसी लड़ाई है. आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी का मुक़ाबला शायद वाहिनी से हो.

गोरखपुर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि सैफई के बारे में क्या क्या बोलते हैं. सैफई से ही प्रेरणा ले लेते. सैफई से अच्छा काम उन्हें अपने यहां करना चाहिए था. मैंने लोकसभा में भी कहा था गांव गोद लेने के बाद अनाथ नहीं छोड़ा जाता. जो सीएम अपने गांव और शहर का काम नहीं कर सकते उनसे प्रदेश क्या उम्मीद करेगा.

चुनाव आयोग पर क्या बोले सपा चीफ?

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर कहा कि 2017 में हम ध्यान नहीं दिए कि चुनाव आयोग निष्पक्ष होगा. मैंने कहा था कि जानबूझकर सपा का वोट काटा गया हम जागरूक थे, इसलिए 2024 में सांसद जिता ले गए. इन्होंने रिवाल्वर तानकर वोट देने से लोगों को रोका. उन्होंने यह भी कहा कि सुना है नोएडा में वोट चोरी हो रही है.

यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर फंसेगा पेच? 150 सीटों पर नजर



Source link

Related Posts

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग…’, CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई. अपने सरकारी आवास पर रविवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष’ सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला

एसआईआर को लेकर विपक्ष की आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top