• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो
Image

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो


दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. वीडियो वायरल होने के बाद अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं. केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की गिरफ्तार की मांग की है.

अरविंद केजरीवाल ने एक आप नेता द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को रिपोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा कि मंत्री को गिरफ्तार करो. मैं कल यहां जाऊंगा. बता दें की PWD मंत्री प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में पहुंचे थे. इस दौरान नागरिकों ने वहां पर नई सड़क को तोड़कर दिखाया. इस दौरान एक युवक उनका वीडियो बनाने लगा. गुस्से में आकर मंत्री ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया.

आप नेताओं ने प्रवेश वर्मा को घेरा 

आप नेताओं ने प्रवेश वर्मा द्वारा युवक को थप्पड़ मारने पर घेर लिया है. आप नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो पर कहा कि इस घटना से प्रवेश वर्मा ने अपना कायरपन और घटियापन पूरी दुनिया को बता दिया है. इनके विभाग द्रारा तिलक नगर में  घटिया किस्म की सड़क बनाई गई, जिसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे हैं. 

सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सड़क को देखने के लिए वो आज खुद वहां पर आए और आम आदमी पार्टी के विधायक को कहा कि आप इस सड़क को हाथ से तोड़कर दिखाएं, कैसे क्वालिटी खराब है. जब हमारे विधायक और स्थानीय लोगों ने हाथ से तारकोल की सड़क को तोड़ कर दिखा दिया कि सड़क निहायती घटिया क्वालिटी की बनी है. तो प्रवेश वर्मा के पास कोई जवाब नही था और जो लड़का वीडियो बना रहा था, उसको थप्पड़ मार दिया.

तिलकनगर विधायक ने शेयर किया वीडियो

तिलकनगर से आप विधायक जरनैल सिंह ने भी यह वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि यह भारत की राजधानी दिल्ली की भाजपा सरकार के pwd मिनिस्टर हैं. सड़क का निरीक्षण करने आए थे पर घोटाले ही घोटाले उजागर होते देखकर आपा खो बैठे और वीडियो रिकॉर्ड करने वाले मेरे साथी के साथ गुंडागर्दी कर बैठे.

मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! राघव चड्ढा बोले- ‘सरकार ने मेरी मांग…’



Source link

Related Posts

‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास कार्यो पर तीखा…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग…’, CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई. अपने सरकारी आवास पर रविवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘जीतें तो पुरुषार्थ, हारें तो चुनाव आयोग को दोष’ सपा-कांग्रेस पर CM योगी का हमला

एसआईआर को लेकर विपक्ष की आपत्तियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top