• Home
  • ताजा खबरें
  • CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, ‘कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को…’
Image

CEC विवाद: CM सम्राट ने विपक्ष को घेरा, ‘कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को…’


चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त पर उठ रहे सवालों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष को घेरा है. उन्होंने कहा कि कल तक कांग्रेस इलेक्शन कमिश्नर को राज्यसभा सदस्य और गवर्नर बनाती थी तो लोकतंत्र खतरे में नहीं था, आज क्योंकि कोई दूसरा व्यक्ति गरीब का बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं तो पेट में दर्द हो रहा है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”विपक्ष के लोग एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं. चुनाव आयोग ने साफ शब्दों में अपना स्पष्टीकरण दे दिया है.”

सम्राट चौधरी का कांग्रेस पर तीखा हमला

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा, ”जिस पार्टी ने इलेक्शन कमिश्नर को राज्यसभा का सदस्य बनाया हो, भारत सरकार में मंत्री बनाया. चाहे वह एमएस गिल हों या आरके त्रिवेदी जी हों. आरके त्रिवेदी 1982 से 1985 तक इलेक्शन कमिश्नर रहे, फिर वो गुजरात और पंजाब के गवर्नर बनाए गए. टीएन शेषन लालकृष्ण आडवाणी जी के खिलाफ चुनाव लड़ने गए और आज यह कांग्रेस पार्टी आरोप लगा रही है कि देश में लोकतंत्र नहीं है.”

सम्राट चौधरी ने परिवारवाद पर भी कांग्रेस को घेरा

सम्राट चौधरी ने परिवारवाद को लेकर भी कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा, ”कांग्रेस का मतलब परिवारवाद. पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू बने फिर उनकी बेटी इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री बनीं. फिर इंदिरा गांधी के बेटे राजीव गांधी इस देश के प्रधानमंत्री बने. जब मनमोहन सिंह की सरकार बनी तो सुपर प्रधानमंत्री सोनिया गांधी थीं.” 

उन्होंने ये भी कहा कि 10 साल तक जब बहुमत नहीं था तो कांग्रेस ने राहुल गांधी को विपक्ष का नेता नहीं बनाया लेकिन जैसे ही समय आया तो लाभ लेने के लिए राहुल गांधी को विपक्ष का नेता बना दिया गया.

भारत आज गरीब है तो यह कांग्रेस की देन- सम्राट चौधरी

सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आगे कहा, ”भारत आज गरीब है तो यह कांग्रेस पार्टी की देन है. आजादी के 80 में 60 वर्ष कांग्रेस का ही शासन रहा. देश में हर एक गलती के लिए जिम्मेदार राहुल गांधी और उनके परिवार के लोग हैं क्योंकि 45 साल से ज्यादा इन्हीं का राज भारत में रहा है.”

चुनाव आयोग की बैठक पर चिराग पासवान बोले- ‘यकीनन SIR को लेकर जनता…’



Source link

Related Posts

‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास कार्यो पर तीखा…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग…’, CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई. अपने सरकारी आवास पर रविवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top