• Home
  • ताजा खबरें
  • दिल्लीः गैंगस्टर नंदू के नाम पर कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, 2 आरोपी गिरफ्तार
Image

दिल्लीः गैंगस्टर नंदू के नाम पर कारोबारी से मांगी 3 करोड़ की रंगदारी, 2 आरोपी गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कथित रंगदारी नेटवर्क का खुलासा किया है. क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान रोहित अरोड़ा और सुधीर गहलोत उर्फ छोटा नंदू के रूप में हुई है. आरोपियों पर गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू के नाम पर कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. बिंदापुर थाने में दर्ज FIR में एक कारोबारी से 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने द्वारका इलाके के करीब पांच कारोबारियों को रंगदारी के लिए कॉल किए. कारोबारियों और उनके परिवारों को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. रंगदारी कॉल के लिए आरोपियों ने फर्जी ई-मेल आईडी से वर्चुअल मोबाइल नंबर बनाए.

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

क्राइम ब्रांच ने समय रहते रोकी फायरिंग की वारदात

पुलिस के मुताबिक, एक तकनीकी विशेषज्ञ ने वर्चुअल नंबर बनाने में आरोपियों की मदद की थी. यह व्यक्ति हाल में कनाडा से डिपोर्ट हुआ था. आरोपियों की योजना कारोबारियों के घर और कारोबारी ठिकानों पर फायरिंग कराने की भी थी. डर पैदा कर कारोबारियों से रंगदारी वसूलने के लिए शूटरों की तलाश और व्यवस्था की जा रही थी. क्राइम ब्रांच की समय रहते कार्रवाई से फायरिंग और आगे की वारदात को रोका गया.

पुलिस ने आरोपियों के पास 6 मोबाइल किए बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस पहले सुधीर गहलोत तक पहुंची. इसके बाद 23 सितंबर को रोहित अरोड़ा को द्वारका सेक्टर-11 से पकड़ा गया. रोहित की निशानदेही पर 24 सितंबर को सुधीर गहलोत को द्वारका इलाके से गिरफ्तार किया गया.

आरोपियों ने पूछताछ में कबूल की अपनी भूमिका

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बिंदापुर की FIR में अपनी भूमिका कबूल करने की बात कही है. रोहित पर 2007 के धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में पहले भी केस दर्ज रहा है. सुधीर गहलोत पर धोखाधड़ी, विश्वासघात और अन्य मामलों में पहले से कई FIR दर्ज हैं.

सट्टे में 50 लाख का कर बैठे थे नुकसान

पूछताछ में रोहित ने कथित तौर पर क्रिकेट सट्टे में करीब 50 लाख रुपये के नुकसान की बात बताई. आरोपियों ने कथित तौर पर नंदू के नाम का इस्तेमाल कर अपना रंगदारी नेटवर्क खड़ा करने की योजना बनाई थी. पुलिस अब तकनीकी विशेषज्ञ, संभावित शूटरों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच कर रही है. मामले में आगे की जांच जारी है.

मोबाइल प्रीपेड यूजर्स के लिए खुशखबरी! राघव चड्ढा बोले- ‘सरकार ने मेरी मांग…’



Source link

Related Posts

‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास कार्यो पर तीखा…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग…’, CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई. अपने सरकारी आवास पर रविवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top