• Home
  • ताजा खबरें
  • फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित
Image

फगवाड़ा: LPU में छात्रों का प्रदर्शन जारी, रेप मामले की जांच के लिए SIT गठित


पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से कथित रेप की खबर फैलने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. LPU के सामने छात्रों का प्रदर्शन अब भी जारी है. सैकड़ों छात्र अब भी सड़क पर बैठे हैं. यूनिवर्सिटी के गेट बंद किए जाने के बाद छात्रों में गुस्सा है. नाराज छात्रों ने एक गेट को जबरदस्ती खोल दिया है. वहीं, चंडीगढ़ अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद है.

पुलिस ने रेप मामले की जांच के लिए एक SIT बनाई है, जिसमें फगवाड़ा के एसपी मेजर सिंह, डीएसपी पलविंदर सिंह, एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर और छात्रों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है.

LPU ने सोशल मीडिया पर किए गए दावों का किया खंडन

उधर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर किए गए दावों का खंडन किया है. यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी ने एक वीडियो जारी कहा है कि अभी जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है. डॉ. मोनिका गुलाटी ने गर्ल्स हॉस्टल 3 के रुम नंबर 504 में रहने वाली तीन स्टूडेंट्स का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें ये छात्रा बता रही हैं कि उनके कमरे में कोई भी रेप जैसी घटना नहीं हुई है. 

इन छात्राओं का ये भी कहना है कि पुलिस और अन्य छात्र बार-बार यहां आकर जांच के नाम पर उन्हें परेशान ना करें. उन्होंने कहा कि उनके हॉस्टल के कमरे में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और कोई ऐसी घटना होगी तो वो जरूर अपने माता-पिता को इनफॉर्म करेंगे.

झूठी कहानी से यूनिवर्सिटी को बदनाम करने की कोशिश- मोनिका गुलाटी

डॉ. मोनिका गुलाटी ने वीडियो जारी कर कहा, ”मनगढ़ंत अफवाह और झूठी कहानी से यूनिवर्सिटी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है. इन सब के पीछे कुछ लोगों का निहित स्वार्थ है और कुछ असामाजिक तत्व ऐसी बातें फैला रहे हैं.”

बता दें कि सोशल मीडिया के जरिए ये अफवाह फैली थी कि यूनिवर्सिटी कैंपस में एक बाहरी व्यक्ति ने कथित तौर से एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. इसके बाद छात्र भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.



Source link

Related Posts

‘सरकार बनी तो 21 लाख देंगे’, खिलाड़ियों और कलाकारों के लिए अखिलेश का बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार के विकास कार्यो पर तीखा…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

दिल्ली: मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- गिरफ्तार करो

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार (27 सितंबर) को एक युवक को…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

UP में आफत की बारिश! अब तक 56 मौतें, 46 घायल, हजारों घरों को भारी नुकसान

उत्तर प्रदेश में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश कहर बरपा रही है. 56 जिलों में सामान्य…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘राजनीतिक स्वार्थ के लिए यह लोग…’, CEC विवाद के बीच विपक्ष पर बरसे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों को खूब खरी-खरी सुनाई. अपने सरकारी आवास पर रविवार…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top