• Home
  • मनोरंजन समाचार
  • सड़क पर चलते हुए ऑफर हुआ था पहला टीवी शो, फिर बनीं अक्षय कुमार की हीरोइन, मौनी रॉय की दिलचस्प बातें
Image

सड़क पर चलते हुए ऑफर हुआ था पहला टीवी शो, फिर बनीं अक्षय कुमार की हीरोइन, मौनी रॉय की दिलचस्प बातें


एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. टीवी से लेकर फिल्मों तक में एक्ट्रेस ने अपनी जगह बनाई और खूब नेम-फेम कमाया. एक्ट्रेस को टीवी में ‘नागिन’ के रोल के लिए भी जाना जाता है. आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की करियर जर्नी पर.

मौनी रॉय ने 2006 में टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से डेब्यू किया था. शो को एकता कपूर ने बनाया था. इस शो से मौनी पहचान मिली. शो में वो पुलकित सम्राट के अपोजिट कृष्णा तुलसी के रोल में थीं. लेकिन आपको पता है कि ये शो मौनी को कैसे मिला था?

कैसे मिला था मौनी को पहला शो?

उस वक्त मौनी 19 साल की थीं. मौनी ने बताया था कि वो अपने कॉलेज के बाहर खड़ी थी, तभी किसी ने उनके कंधे पर हाथ रखा और उनसे पूछा कि क्या वो ऑडिशन देना चाहती हैं इस शो के लिए.

Mashable India से बातचीत में मौनी ने कहा, ‘मैं इस शो को समर जॉब की तरह करना चाहती थी. जिसे मैं कैम्पस वापस जाने के बाद छोड़ देती. लेकिन मुझे ये काम इतना पसंद आया कि मैं छोड़ ही नहीं पाई. मैं उस वक्त सिर्फ 3-4 घंटे की नींद के साथ काम करती थी. लेकिन मुझे पंसद आता था. मैंने लंबे समय तक सिर्फ एकता का ये शो किया. मुझे बहुत मजा आने लगा और मैं थकी होने के बावजूद भी शूट पर जाती थी.’ इस शो के लिए मौंने को 1.5 लाख रुपये फीस मिलती थी.

इन शोज में दिखी मौनी रॉय

इसके बाद मौनी ने डांस रियलिटी शो ‘जरा नचके दिखा’ में हिस्सा लिया. मौनी ने ये शो जीता भी था. फिर मौनी ने ‘कस्तूरी’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘दो सहेलियां’ जैसे शोज किए. 2011 में उन्होंने पंजाबी फिल्म Hero Hitler in Love की. फिर मौनी ने शो ‘देवों के देव…महादेव’ में सती का रोल निभाया. इस रोल को बहुत पसंद किया गया. उन्होंने ‘जुनून-ऐसी नफरत तो कैसा इशक’, ‘झलक दिखला’, ‘नागिन’ जैसे शोज किए. नागिन में मौनी ने शानदार तरीके से रोल निभाया. आज भी फैंस मौनी को नागिन के रोल के लिए जानते हैं. मौनी को एकता कपूर की बेस्ट नागिन कहा जाता है.

इन फिल्मों में नजर आईं मौनी रॉय

मौनी रॉय की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 2004 में फिल्म ‘रन’ में डांसर का रोल प्ले किया था. वो एक गाने में दिखी थीं. इसके बाद 2011 में वो पंजाबी फिल्म ‘हीरो हिटलर इन लव’ में दिखीं. 2016 में उन्होंने फिल्म ‘तुम बिन 2’ में कैमियो किया. फिर 2018 में उन्होंने फिल्मों में डेब्यू किया. वो फिल्म ‘गोल्ड’ में दिखीं. फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. मौनी अक्षय कुमार की हीरोइन बनीं. इसके बाद मौन ने ‘केजीएफ: चैप्टर 1’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’, ‘मेड इन चाइना’, ‘लंदन कॉन्फिडेंशियल’, ‘वेल्ले’, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट: 1’, ‘लव सेक्स और धोखा 2’, ‘ब्लैकआउट’, ‘वेदा’, ‘द भूतनी’, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में की. 

‘है जवानी तो इश्क होना है’ में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे. मौनी ने फिल्म में वरुण की मां का रोल निभाया था. दरअसल, वरुण फिल्म में मौनी को नकली मां बनाकर पेश करते हैं, ताकि उनकी शादी पूजा से हो सके. मौनी ने इस फिल्म में ग्लैमरस रोल प्ले किया. फिल्म में उनका एक डांस नंबर भी है. फिल्म में मौनी को पसंद किया गया.

अब मौनी के हाथ में तीन फिल्में हैं. वो तीसवीं मंजिल, द वाइव्स और Vishwambhara में दिखेंगी. मौनी की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सड़क पर चलते हुए ऑफर हुआ था पहला टीवी शो, फिर बनीं अक्षय कुमार की हीरोइन, मौनी रॉय की दिलचस्प बातें

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने सूरज नांबियार संग 27 जनवरी 2022 में शादी की थी. उन्होंने गोवा में शादी की थी. ये शादी काफी चर्चा में रही. मौनी और सूरज ने बंगाली और मलयाली रीति-रिवाज से शादी की थी. दोनों की पहली मुलाकात 2019 में हुई थी. वो दुबई में मिले थे. फिर उन्होंने डेट किया और फिर शादी. हालांकि, ये शादी ज्यादा चल नहीं पाई. दोनों अब अलग हो गए हैं. मौनी और सूरज ने सोशल मीडिया पर अपने सेपरेशन की पुष्टि की थी.

अब मौनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं. वो फिल्मों में लगातार काम कर रही हैं.





Source link

Related Posts

‘लव एंड वॉर’ की तिकड़ी का दिखा जलवा, भंसाली संग डिनर डेट पर निकले आलिया-रणबीर और विक्की

जब से ‘लव एंड वॉर’ की अनाउंसमेंट हुई है, तब से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, आखिरी बार पर्दे पर लाए थे रेखा-अमिताभ की जोड़ी

बॉलीवुड के बेहतरीन डायरेक्टर रहे यश चोपड़ा आज जीवित होते तो अपना 94वां जन्मदिन मना रहे होते. इस…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘द पैराडाइज’ का तीसरे दिन ऐसा रहा है, बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ रिलीज से पहले से ही चर्चा में है. फिल्म को लेकर…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

‘ऐसा लगा जैसे सब कुछ खत्म हो गया’, महेश भट्ट से शादी के बाद काम न मिलने पर बोलीं सोनी राजदान

सोनी राजदान ने बॉलीवुड की कई चर्चित फिल्मों और टीवी शोज में काम किया है. महेश भट्ट से…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top