Image

यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में कर सकेंगे सुधार, लगेगी 200 रुपये फीस


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने यूपीटीईटी 2026 के सर्टिफिकेट में गलत जानकारी सुधारने के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है. जिन उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र में नाम, जन्म तिथि या कैटेगरी से जुड़ी गलती है, वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने साफ किया है कि सर्टिफिकेट में सुधार के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे. डाक, ऑफलाइन पत्र, व्यक्तिगत आवेदन या किसी दूसरे माध्यम से भेजे गए अनुरोध को एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा. वहीं संशोधित प्रमाण पत्र जारी करने के लिए उम्मीदवार को 200 रुपये की फीस भी जमा करनी होगी. 

UPESSC ने उम्मीदवारों काे आवेदन करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांचने की सलाह दी है. आयोग के अनुसार सर्टिफिकेट में सुधार की सुविधा केवल एक बार दी जाएगी. एक बार उम्मीदवार ने संशोधन के लिए जानकारी सबमिट कर दी और प्रमाण पत्र जारी हो गया, तो उसके बाद दोबारा किसी तरह के सुधार करने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए फॉर्म भरते समय सही जानकारी दर्ज करना जरूरी होगा. 

इन जानकारी में कर सकते हैं बदलाव 

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार यूपीटीईटी 2026 सर्टिफिकेट में मुख्य रूप से उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम या जन्मतिथि और कैटेगरी से जुड़ी गलतियों को ठीक करने की सुविधा दी गई है. इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरत के अनुसार संबंधित डॉक्यूमेंट भी उपलब्ध कराने होंगे. आवेदन करने से पहले मूल प्रमाण पत्र, पहचान पत्र संबंधी डॉक्यूमेंट और कैटेगरी से जुड़े सर्टिफिकेट तैयार रखना होंगे. 

ऑनलाइन कैसे कर सकते हैं सुधार?

  • सर्टिफिकेट में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को आयोग के upessc.up.gov.in पोर्टल पर जाना होगा. 
  • यहां यूपीटीईटी सर्टिफिकेट करेक्शन 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद उम्मीदवार को मांगी गई जानकारी और लॉगिन डिटेल भरनी होगी. 
  • अब उस जानकारी को सेलेक्ट करना होगा, जिसमें सुधार करना है. 
  • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद 200 रुपये फीस जमा करनी होगी. 
  • फीस जमा करने के बाद आवेदन सबमिट करके उसकी रसीद सुरक्षित रख लें. 

ये भी पढ़ें-CBSE के नए बॉस IAS मंदीप के भंडारी कौन हैं, जानें कैसा रहा सफर? 

रिजल्ट से जुड़ी शिकायत के बाद लिया फैसला 

आयोग की यह सुविधा यूपीटीईटी 2026 के रिजल्ट के बाद प्राप्त उम्मीदवारों की शिकायतों के बाद शुरू की गई है. आयोग ने पहले प्राप्त शिकायतों को 4 कैटेगरी में बांटा. इनमें ओएमआर में गलतियां, नॉर्मलाइजेशन से जुड़े सवाल, आंसर की के आधार पर अंकों को लेकर आपत्ति और प्रमाण पत्र में गलत जानकारी से संबंधित शिकायत शामिल है. आयोग ने ओएमआर, नॉर्मलाइजेशन और आंसर की के आधार पर अंकों में बदलाव की मांग को एक्सेप्ट नहीं किया. वहीं सर्टिफिकेट से जुड़ी गलतियों को ऑनलाइन सुधार प्रक्रिया के जरिए ठीक करने की व्यवस्था की गई है. 

तीन नवंबर को होगी स्पेशल UPTET परीक्षा 

यूपीटीईटी 2026 की मुख्य परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 26 अगस्त को जारी किया गया था. परीक्षा में 13.3 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के क्वालीफाई करने की जानकारी दी गई है. इसके अलावा UPESSC ने स्पेशल यूपीटेट परीक्षा 2026 की तारीख भी घोषित की है. स्पेशल यूपीटेट परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी.

ये भी पढ़ें-UPSSSC PET 2026 की नई तारीखों का ऐलान, जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Related Posts

UP PCS 2025 इंटरव्यू का रास्ता साफ, इलाहाबाद हाई कोर्ट से मंजूरी

उत्तर प्रदेश पीसीएस 2025 भर्ती को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

27 साल की कोशिश के बाद सफलता, 59 की उम्र में टीचर बने विजय कुमार

बड़ौत क्षेत्र के बडावद गांव निवासी विजय कुमार को शामली जिले के एक अशासकीय माध्यमिक विद्यालय में टीजीटी…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

SBI करा रहा फ्री ऑनलाइन कोर्स, AI-मार्केटिंग और फाइनेंस सीखने का मौका

आज के समय में नौकरी और करियर के लिए केवल डिग्री ही काफी नहीं है. नई-नई स्किल्स सीखना…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार का कैसा रहा सफर, जानें चुनाव आयोग से पहले कहां थी पोस्टिंग?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार इन दिनों चुनाव आयोग के कामकाज और मतदाता सूची के Special Intensive…

ByByPUJA KUMARI Sep 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top