• Home
  • खेल समाचार
  • एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम में एक ही नाम के 7 खिलाड़ी, हर कोई हैरान
Image

एशियन गेम्स में क्रिकेट टीम में एक ही नाम के 7 खिलाड़ी, हर कोई हैरान


एशियन गेम्स 2026 में ओमान और हांगकांग, चीन के बीच हुए मुकाबले में एक ऐसी बात सामने आई, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. ओमान की प्लेइंग इलेवन में 7 खिलाड़ी ऐसे थे, जिनका सरनेम एक ही था. टीम शीट में बार-बार ‘अल बलूशी’ नाम देखकर फैंस भी हैरान रह गए. लेकिन, इस अनोखे इत्तेफाक के बावजूद ओमान को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

ओमान की प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद अल बलूशी, शुऐब अल बलूशी, जुबैर अल बलूशी, वहीद अल बलूशी, ईसा अल बलूशी, नावेद अल बलूशी और फारिस अल बलूशी शामिल थे. यानी टीम के 11 खिलाड़ियों में से 7 का सरनेम ‘अल बलूशी’ था. इतना ही नहीं, ओमान के पूरे एशियन गेम्स स्क्वॉड में इस सरनेम वाले 9 खिलाड़ी शामिल हैं. वसीम अल बलूशी और कैस अल बलूशी भी टीम का हिस्सा हैं.

सभी खिलाड़ियों की अलग भूमिका

सातों अल बलूशी खिलाड़ियों की टीम में अलग-अलग भूमिका थी. मोहम्मद, शुऐब, जुबैर और वहीद शुरुआती बल्लेबाजी क्रम में उतरे. शुऐब ने 20 रन बनाए, जबकि मोहम्मद ने 2, जुबैर ने 0 और वहीद ने 1 रन बनाया. ईसा ने नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 रन बनाए. गेंदबाजी में भी इन खिलाड़ियों ने योगदान दिया. मोहम्मद अल बलूशी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए और ओमान की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

हांगकांग ने ओमान को हराया

मैच में हांगकांग, चीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 121 रन बनाए. टारगेट का पीछा करने उतरी ओमान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 80 रन ही बना सकी. इस तरह हांगकांग, चीन ने मुकाबला 41 रन से जीत लिया. ओमान के लिए मोहम्मद अल बलूशी का तीन विकेट लेना एक बड़ी अच्छी बात रही.

अब ओमान की नजर अपने अगले मुकाबले पर है. टीम का अगला मैच 26 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ होगा.

यह भी पढ़ें: क्या रोहित शर्मा से नहीं होती बातचीत, कैसा है रिश्ता? गौतम गंभीर ने खुलकर दिया जवाब



Source link

Related Posts

श्रीलंकाई खिलाड़ी से क्यों लड़े थे यशस्वी जायसवाल? ध्रुव जुरेल ने किया खुलासा

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली, जिसके दूसरे मुकाबले…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘जिम्मेदारी बड़ी है…’, CSK के कोच बनने के बाद जहीर खान का पहला इंटरव्यू

चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में जहीर खान को हेड कोच नियुक्त किया है, जिसके बाद उन्होंने…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

ODI+T20I: सीमित ओवरों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 4 बल्लेबाज, विराट कोहली नंबर-1

क्रिकेट में रन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बल्लेबाजों ने सालों तक लगातार रन बनाकर अलग पहचान…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

एशियन गेम्स: कौन हैं गुलवीर सिंह, जिन्होंने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर रचा इतिहास

एथलीट गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10,000 मीटर स्पर्धा के फाइनल में 28:29.38 का…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top