• Home
  • ताजा खबरें
  • CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी
Image

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी


मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने CEC के इस्तीफे की मांग की है. इस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा. वहीं, जद(यू) नेता राजीव रंजन ने CEC के खिलाफ न्यायिक जांच या स्वतंत्र SIT की मांग वाली सुप्रीम कोर्ट याचिका पर फिलहाल प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए अदालत के निर्देश का इंतजार करने की बात कही

संजय सरावगी ने कहा कि राहुल गांधी को देश के लोग कभी गंभीरता से लेते रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाने को अपनी नियति बना चुके हैं. सरावगी ने कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है और इसी वजह से वे चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में आज भी झमाझम बारिश, 26 जिलों में अलर्ट; 27 सितंबर तक अलर्ट रहें

‘डुप्लीकेट और मृतकों के नाम हटेंगे’

SIR को लेकर सरावगी ने कहा कि जिन लोगों के नाम दो जगह हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरे स्थान पर चले गए हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नामों का इस्तेमाल फर्जी मतदान के लिए किया जाता है. 

CEC के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इसमें SIR से जुड़े कथित फैसलों की स्वतंत्र जांच और SIT जांच की मांग की गई है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि कुछ फैसले अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बावजूद लिए गए.

राजीव रंजन बोले- कोर्ट के निर्देश का इंतजार

जद(यू) नेता राजीव रंजन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अभी याचिका दायर हुई है. उन्होंने कहा कि अब इस मामले में शीर्ष अदालत की ओर से क्या निर्देश या फैसला आता है, उसके बाद ही इस पर प्रतिक्रिया देना उचित होगा. SIR को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि भाजपा चुनाव आयोग की प्रक्रिया का बचाव कर रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला





Source link

Related Posts

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के भीतर हलचल तेज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व सांसद और सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने मुख्यमंत्री के गजनवी हिंदुस्तान…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निकाली जा रही ‘सेवा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top