• Home
  • ताजा खबरें
  • ‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’
Image

‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’


उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व सांसद और सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने मुख्यमंत्री के गजनवी हिंदुस्तान में हिंदू संस्कृति को कम करने आए थे वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि इसमें धर्म का तड़का ना लगाए तो ही ठीक है. 

डॉ एस टी हसन ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि जिस तरह गजनवी ने सोमनाथ के मंदिर को तोड़ा लूटा और चंदा चोरी किया था और ले गया था. उसी तरह आज फिर कुछ गजनवी पैदा हो गए हैं जो श्री राम के मंदिर का चंदा चोरी कर रहे हैं. उनमें और इनमें कोई खास फर्क तो है नहीं. 

यह भी पढ़ें: यूपी के चुनावी मैदान में बड़े नेताओं को उतारेगी BJP, इन नामों की चर्चा तेज

सपा की रथयात्रा से बीजेपी डरी 

रायबरेली से सपा के रथ यात्रा की शुरुआत पर बीजेपी के हमले पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन गठबंधन में फूट नहीं डाल पाएंगे, गठबंधन में प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं और सपा के गढ़ में कांग्रेस का कैंडिडेट खड़ा होता है तो उसको भी फायदा होगा और समाजवादी का कैंडिडेट खड़ा होता है तो उसे भी फायदा होगा. रायबरेली में सपा की रथयात्रा में जबरदस्त शुरुआत हुई है. इसलिए ये लोग डर गए गये हैं. एसटी हसन ने कहा कि ये अभी शुरुआत है अभी आगे बहुत कुछ होना बाकी है. 

चुनाव आयुक्त की होगी जांच 

CEC को लेकर सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन ने कहा कि कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) की सरकार आई तो दोषी जेल जायेंगे और जिसके इशारे पर घपला हुआ है वो भी जेल जायेंगे. चुनाव आयुक्त को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त की जगह जेल में होनी चाहिए. 

बीजेपी पर बंटवारे का आरोप 

ओमप्रकाश राजभर और RLD के प्रदेश बांटने को लेकर डॉ एसटी हसन बोले बीजेपी के अंदर आदत है बांटने की, पहले धर्मो में बांट दिया फिर जातियों में बांट दिया, कोई भी काम इनका ऐसा नहीं होता जो जातियों से उठकर किया हो, अब प्रदेश को भी बांट रहे हैं और देश को भी बांट देंगे. इन्हें सिर्फ सत्ता और उसका लाभ चाहिए.  देश और आने वाली नस्लों को नुकसान होगा भाजपा को इससे कोई मतलब नहीं है.

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर लटके मिले शव



Source link

Related Posts

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के भीतर हलचल तेज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निकाली जा रही ‘सेवा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत और दो लोगों के…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top