Image

अजय देवगन को BMC का नोटिस, जुहू बंगले का काम रोकने का आदेश


अजय देवगन का मुंबई के जुहू वाला बंगला काफी चर्चा में बना हुआ है. 7,802 स्क्वेयर फीट में फैला एक्टर का ये बंगला सिविक विवाद के सेंटर बन चुका है. मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने वहां पर बन रहे सैलून और स्पा से जुड़े काम को रोकने का आदेश जारी किया है. अजय देवगन को बीएमसी ने ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस भेजा है.  यह नोटिस सिविक बॉडी के K-वेस्ट वार्ड ने कपोल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की शिकायत के बाद जारी किया, जहां यह प्रॉपर्टी मौजूद है.

BMC के अनुसार, इस जगह के प्रस्तावित कमर्शियल इस्तेमाल के लिए जरूरी मंजूरी नहीं ली गई है. इसके बाद नगर निकाय ने प्रॉपर्टी के मालिकों से जरूर कागज मांगे गए और जब इजाजत के कागज नहीं दिखाए गए तो काम को रोकने का नोटिस जारी किया गया. देवगन फैमिली की ओर से इस नोटिस का जवाब देने के लिए 4 हफ्तों का समय मांगा गया है.

कमर्शियल इस्तेमाल से लोगों को आपत्ति

इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि जुहू में मौजूद अजय देवगन के बंगलेको लीज पर देने से किसी को भी आपत्ति नहीं है बल्कि इसके कमर्शियल इस्तेमाल से निवासियों को आपत्ति है. निवासियों ने ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने, पार्किंग, सुरक्षा और शोर-शराबे को लेकर चिंता जताई है. 

यह भी पढ़ें: ‘द पैराडाइज’ ने उड़ाए ‘धुरंधर’ के भी परखच्चे, पहले दिन बना डाले 5 बड़े रिकॉर्ड्स

हालांकि, अजय देवगन की टीम के करीबी सूत्र के हवाले से कहा जा रहा है कि एक्टर की टीम ने इसका खंडन किया है और बताया कि प्रॉपर्टी के प्रस्तावित इस्तेमाल के संबंध में अधिकारियों से जरूरी मंजूरियां ली गई थीं. हालांकि, अभिनेता की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

अजय देवगन का प्रोफेशनल फ्रंट

बहरहाल, अगर अजय देवगन के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो एक्टर इन दिनों ‘दृश्यम 3’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. फिल्म को जल्द ही सिनेामघरों में रिलीज किया जाएगा. अजय एक बार फिर से विजय सलगांवकर के किरदार में स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं. फिल्म में श्रिया सरन, तब्बू और इशिता दत्ता भी अपनी-अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. इस बार अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत नजर आने वाले हैं. 

फिल्म ‘दृश्यम 3’ को गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्तूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है.





Source link

Related Posts

मुश्ताक खान को ‘वेलकम’ के लिए मिले सिर्फ 1 लाख, एक्स्ट्रा शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे

‘वेलकम’ फिल्म से सुर्खियां बटोरने वाले मुश्ताक खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. गुरुवार शाम…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, रजा मुराद बोले- हमने हीरा खो दिया

मनोरंजन जगत के जाने-माने अभिनेता और कॉमेडियन मुश्ताक खान का गुरुवार को 56 साल की उम्र में निधन…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘मेरा घर टूट रहा है’, मां काली के मंदिर पहुंची सुनीता आहूजा ने मांगा लोगों का साथ

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. गोविंदा का नाम…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Avengers: Doomsday का माहौल 2 महीने पहले ही सेट, री-रिलीज में Endgame Encore ने पहले दिन ही छाप लिए 7.25 करोड़

‘एवेंजर्स डूम्सडे’ 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. ये फिल्म 18 दिंसबर को थियेर में…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top