• Home
  • ताजा खबरें
  • भारी बारिश के बीच बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने अचानक बुलाई बैठक
Image

भारी बारिश के बीच बिहार में हाई अलर्ट, मुख्य सचिव ने अचानक बुलाई बैठक


नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए बिहार में विशेष सतर्कता बरती जा रही है. संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए सीमावर्ती और गंडक, बागमती तथा कोसी नदी से जुड़े संवेदनशील जिलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन को सभी जरूरी तैयारियां पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है.

वर्तमान स्थिति को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग में शनिवार (26 सितंबर 2026) को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. इसमें आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. 17 जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक से जुड़े.

यह भी पढ़ें- बिहार के DGP विनय कुमार हटेंगे, सम्राट सरकार ने लिया बड़ा फैसला

बैठक में सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, कटिहार, खगड़िया और बेगूसराय के हालात की समीक्षा की गई.

नदी-तटबंध और निचले इलाकों पर नजर

प्रशासन को नदियों के जलस्तर और प्रवाह की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा निचले इलाकों, तटबंधों, नदी किनारे बसे गांवों, पुल-पुलियों और संपर्क मार्गों की भी नियमित निगरानी होगी. अधिकारियों के मुताबिक कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके आसपास के जिलों में सतर्कता बरकरार रखने को कहा गया है.

NDRF-SDRF अलर्ट, नाव और रेस्क्यू उपकरण तैयार

संभावित बाढ़ या जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं. संवेदनशील जिलों में नाव, लाइफ जैकेट, रेस्क्यू उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों को पर्याप्त संख्या में तैयार रखने को कहा गया है. जरूरत पड़ने पर बचाव एवं राहत कार्य तत्काल शुरू किया जा सकेगा.

माइकिंग से चेतावनी, अफवाहों पर ध्यान न दें, 1070 पर मिलेगी मदद

संभावित प्रभावित इलाकों में माइकिंग के जरिए लोगों को पहले से चेतावनी देने और जरूरत पड़ने पर आबादी को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन, पुलिस, जल संसाधन और आपदा प्रबंधन विभाग के बीच लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया है.

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आम लोगों और जनप्रतिनिधियों को स्थिति की जानकारी देने को कहा. सरकार ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और घबराने से बचने की अपील की है. आपात स्थिति में आपदा प्रबंधन विभाग के टोल फ्री नंबर 1070 पर संपर्क किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी



Source link

Related Posts

यूपी से BJP किसे भेजेगी राज्यसभा? स्मृति ईरानी समेत इन नामों पर चर्चा

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के भीतर हलचल तेज…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार विवाद पर राहुल गांधी को संजय सरावगी ने घेरा, JDU ने साधी चुप्पी

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है.…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

‘गजनवी’ वाले बयान पर एसटी हसन का पलटवार, ‘आज भी कुछ गजनवी पैदा हो गए’

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पूर्व सांसद और सपा नेता डॉक्टर एसटी हसन ने मुख्यमंत्री के गजनवी हिंदुस्तान…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

CM मोहन यादव ने 35.42 लाख हितग्राहियों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 212.57 करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवास जिले के पुंजापुरा में “सेवा संकल्प अभियान” के तहत निकाली जा रही ‘सेवा…

ByByPUJA KUMARI Sep 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top